02 MAYTHURSDAY2024 2:01:54 PM
Nari

99 की उम्र में पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, खबर मिलते ही गांव रवाना हुए एक्टर

  • Edited By palak,
  • Updated: 21 Aug, 2023 04:39 PM
99 की उम्र में पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, खबर मिलते ही गांव रवाना हुए एक्टर

बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बहुत ही दुखद खबर सामने आ रही है। फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन हो गया है। एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार उनके गांव बेलसंड में किया जाएगा। पिता ने निधन की खबर सुनकर पंकज मुंबई से अपने घर के लिए रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी के पिता की उम्र 99 वर्ष थी। 

नहीं पता चला निधन का कारण 

पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन कैसे हुआ है हालांकि इस बात का कारण अभी तक पचा नहीं चल पाया है। परंतु रिपोर्ट्स की मानें तो वह काफी समय से बीमार थे। दूसरी तरह यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उम्र ज्यादा होन के कारण उनका निधन हुआ है। 

PunjabKesari

पिता के काफी करीब थे एक्टर 

पंकज अपने पापा के काफी करीब थे। कई सारे इंटरव्यू में भी पंकज अपने माता-पिता का जिक्र करते रहते थे। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता इस काम से पूरी तरह अंजान थे और यह नहीं जानते थे कि वह कैसे मुंबई में अपना नाम कमा रहे हैं। एक्टर ने यह भी बताया था कि उनके पापा उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे परंतु पंकज को एक्टिंग में दिलचस्पी थी और वह इसी में अपना करियर बनाना चाहते थे।  

इस दिन होगा अंतिम संस्कार 

पंकज त्रिपाठी  अपने पिता के निधन की खबर सुनकर घर से निकल पड़े हैं। वहीं उनके परिवार ने एक आधिकारिक  बयान जारी किया है जिसमें उन्होंने एक्टर के पिता के निधन की जानकारी दी है। इसके अलावा यह भी बताया गया है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 21 अगस्त को ही किया जाएगा।

PunjabKesari

'ओएमजी 2' के चलते सुर्खियों में हैं पकंज त्रिपाठी 

एक्टर इन दिनों अपनी फिल्म 'ओएमजी 2' के चलते सुर्खियां हासिल कर रहे हैं। फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिला है लेकिन अब वहीं फिल्म की सफलता के बाद अचानक से पिता के निधन की बात सुनकर पंकज त्रिपाठी को काफी गहरा सदमा पहुंचा है। 

PunjabKesari


 

Related News