27 APRSATURDAY2024 8:02:09 PM
Nari

Natural Antibiotics: दवा नहीं, इंफेक्शन को दूर करेंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें

  • Edited By Anil Sharma,
  • Updated: 24 Mar, 2022 12:23 PM
Natural Antibiotics: दवा नहीं, इंफेक्शन को दूर करेंगी किचन में मौजूद ये 5 चीजें

बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर करने के लिए अक्सर एंटी-बायोटिक्स का यूज किया जाता है। मगर, कई एंटीबायोटिक्स भी साइड-इफेक्ट्स के साथ आते हैं जो कभी-कभी लीवर और किडनी जैसे अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आप इंफेक्शन को दूर करने के लिए नेचुरल मेडिसन ले सकते हैं। आज हम आपको किचन में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो बैक्टीरियल इंफेक्शन को दूर भी करेंगे और इससे कोई साइड-इफैक्ट भी नहीं होगा।

बैक्टीरियल इंफेक्शन क्यों होता है?

पेट इंफेक्शन को बैक्टीरियल आंत्रशोथ के रूप में भी जाना जाता है। यह तब होता है जब पेट जीवाणु से संक्रमित होता है। इससे आपके पेट और आंतों में सूजन हो जाती है।

PunjabKesari

अदरक

यह सबसे अच्छे एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड में से एक है, जो बैक्टीरिया इंफेक्शन से लड़ने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आप अदरक का रस ले सकते हैं या इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं।

अजवायन का तेल (Oregano oil)

इसमें कार्वाक्रोल और थायमोल  जैसे एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल यौगिक हैं, जो इंफेक्शन से लड़ने में कारगार है। बस इस तेल की 1 से 2 बूंदों को पानी या तेल में मिलाकर एक बार लें। 2 सप्ताह से अधिक न लें और शुरू करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें।

PunjabKesari

प्याज

इंफेक्शन दूर करने के लिए आप इसे कच्चा खा सकते हैं। आप इसे स्टॉज और सूप में भी मिला सकते हैं।

लहसुन

इसमें एलिसिन होता है, जो बैक्टीरिया के कई स्ट्रेन से प्रभावी रूप से लड़ सकता है। इसमें शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं और इसे कच्चा ही खाया जाता है। इसे सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ खाने से ज्यादा फायदा होगा।

शहद

एंटीबायोटिक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर मुनक्का और शहद भी इंफेक्शन से लड़ने में कारगार है।इसके लिए 2 बड़े चम्मच शहद गुनगुने पानी के साथ लें।

PunjabKesari

Related News