26 JUNWEDNESDAY2024 6:08:30 AM
Nari

दूसरी बीवी संग कोजी हुए Munawar, शादी के बाद पहली बार सामने आईं कपल की तस्वीरें

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 May, 2024 11:14 AM
दूसरी बीवी संग कोजी हुए Munawar, शादी के बाद पहली बार सामने आईं कपल की तस्वीरें

बिग- बॉस 17 विनर और स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर खूब चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला से दूसरी शादी कर ली है। इन सब के बीच बीवी संग उनकी कुछ तस्वीरें भी लीक हो गईं और वो इसमें काफी खुश नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी और महजबीन कोटवाला की 2 तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसमें न्यूली वेड कपल केक काटते नजर आ रहे हैं। लैवेंडर कलर का शरारा सूट पहने महजबीन बेहद हसीन लग रही हैं। गले में नेकलेस और मिनमिल मेकअप उनकी खूबसूरती में चार- चांद लगा रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

केक काटते दिखे मुनव्वर - महजबीन

मुनव्वर फारुकी को वायरल तस्वीरों में बेज पैंट और व्हाइट शर्ट में देखा जा सकता है। तस्वीरों में मुनव्वर और महजबीन एक साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। दोनों की इन तस्वीरों पर फैंस भरपूर प्यार लुटा रहे हैं।

बेटे मिकाइल का बर्थडे मना रहे हैं मुनव्वर

दरअसल, इस तस्वीर को दोनों मुनव्वर के बेटे मिकाइल का जन्मदिन मना रहे हैं। बता दें, इससे पहले कॉमेडियन ने जास्मीन नाम की महिला से शादी की थी, जिनसे उनको एक बेटा मिकाइल है। इसके अलावा महजबीन ने हाल ही में ये फोटो शेयर की थी। 

PunjabKesari

ऐसे शुरु हुई मुनव्वर और महजबीन की लव- स्टोरी

रिपोर्ट्स की मानें तो हिना खान ने ही मुनव्वर और महजबीन की मुलाकात करवाई थी। करीब 2 महीने पहले, एक इवेंट में हिना ने महजबीन को मुनव्वर के पास भेजा था उनके मेकअप करने के लिए। ये ही उनकी पहली मुलाकात थी और पहली ही नजर में दोनों को प्यार हो गया। कहा तो ये भी जा रहा है कि 26 मई को हुई मुनव्वर और महजबीन के निकाह में हिना खान भी शामिल हुईं थी। हिना और मुनव्वर बहुत अच्छे दोस्त हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक म्यूजिक वीडियो 'हल्की- हल्की सी' भी रिलीज हुआ था।

PunjabKesari

Related News