19 APRFRIDAY2024 5:56:25 PM
Nari

Cannes से Mrunal के 4 looks आए सामने, हर ड्रेस को मिला fans का प्यार बोले -Stunning & gorgeous…!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 21 May, 2023 06:06 PM

सारा अली खान की तरह इस बार बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने भी कांस में डेब्यू किया। मृणाल ठाकुर की लुक्स को फैंस का प्यार भी मिला। कांस में उनकी एक-दो नहीं बल्कि 4 लुक्स सामने आई और चारों लुक्स को ही पसंद किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

जहां पहली लुक में वह ब्लेक नेट का स्विमसूट और जैकेट वियर की थी। वहीं दूसरी लुक में वह देसी अवतार में नजर आई थी। मृणाल ने फालगुनी शेन पिकॉक की लेवेंडर ड्रामेटिक साड़ी चूज की थी जिसे पसंद किया गया इसके बाद तीसरी लुक में मृणाल का सबसे हटके लुक दिखा जिसमें उन्होंने अनामिका खन्ना की स्किन टोन ड्रेस वियर की जिसके साथ उन्होंने हुड ट्राई की।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

इस ड्रेस को भी प्यार मिला वहीं उन्होंने अगले दिन फॉल्गुनी शेन पिकॉक की व्हाइट फैदर गाउन पहना। इसके साथ उन्होंने वंदल्सवर्ड के ईयररिंग पहने। मृणाल के ओल-ओवर लुक्स को काफी पसंद किया गया लेकिन क्या आप जानते है कि मृणाल ने सीधा बॉलीवुड में एंट्री नहीं की थी ? वह इससे पहले कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। कुमकुम भाग्य में वह बुलबुल अरोड़ा के किरदार से फेमस हुई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)


चलिए मृणाल की लाइफस्टोरी आपको बताते हैं। मराठी परिवार में पैदा हुई मृणाल की एक बड़ी बहन और भाई है। उन्होंने पत्रकारिता में अपने कॉलेज की पढ़ाई की थी। कॉलेज टाइम  में ही वह स्टार प्लस के सीरियल्स मुझसे कुछ कहती... ये खामोशियाँ से उन्होंने एंट्री ली थी। इस सीरियल्स में उन्होंने गौरी भोंसले के रूप में किरदार निभाया था। इसके बाद भी वह कई सीरियल्स में नजर आई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

इतना ही नहीं इसके बाद मृणाल ने मराठी फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें ऋतिक रोशन के साथ सुपर 30 फिल्म में काम करने का मौका मिला हालांकि इससे पहले उन्हें इंडो- इंडो-अमेरिकन फिल्म लव सोनिया से डेब्यू कर लिया था इसमें उनका छोटा सा ही रोल था लेकिन ऋतिक के साथ काम कर वह इंडस्ट्री की नजरों मे आ गई जिसके बाद बॉलीवुड में उन्हें और भी मौके मिले। बता दें कि मृणाल नच बलिए के सीजन 7 में नजर आ चुकी हैं। आज कांस में उनकी लुक को भी फैंस का प्यार मिला। वहीं इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 8 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mrunal Thakur (@mrunalthakur)

वहीं मृणाल की नेट वर्थ की बात करें तो साउथ और बॉलीवुड सिनेमा में एक्टिव मृणाल ठाकुर 33 करोड़ की मालकिन हैं। वहीं महीने की सैलरी लगभग 50-60 लाख रुपये है। फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल मृणाल ठाकुर एक फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उनकी सालाना इनकम 7 करोड़ रुपये से ज्यादा हैं।

 

 

 

Related News