02 MAYTHURSDAY2024 3:41:22 AM
Nari

सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच घर में हुई गोदभराई की रस्म, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

  • Edited By Anu Malhotra,
  • Updated: 19 Aug, 2021 10:21 AM
सोनम कपूर की प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच घर में हुई गोदभराई की रस्म, जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान

कपूर परिवार इन दिनों सेलिब्रेशन के मूड में है। हाल ही में एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की वेडिंग सेरेमनी चल रही थी वहीं अब कपूर परिवार में एक नन्हा मेहमान आने वाला जिसके आने की खुशी में परिवार ने जमकर सेलिब्रेशन किया। 

दरअसल, 14 अगस्त को रिया कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड करण बुलानी से शादी की है। वहीं यह जश्न शादी के बाद भी नहीं रुका। कल रात भी कपूर खानदान एक बार फिर इकट्ठा हुआ लेकिन यह मौका शादी का नहीं ब्लकि बेबी शाॅवर का था। बता दें कि कपूर परिवार में अंतरा मोतीवाला मारवाह की गोद भराई मनाई गई।

दरअसल, सोनम कपूर और रिया कपूर के कजिन भाई मोहित मारवाह की पत्नी अंतरा प्रेग्नेंट हैं। मोहित मारवाह और अंतरा मारवाह जल्द ही अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने वाले हैं। इसी खुशी के मौके पर पूरा कपूर खानदान एक बाऱ फिर से इकट्ठा हुआ। इसी दौरान अंतरा मारवाह की गोद भराई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जो कि बेहद खूबसूरत हैं। 

PunjabKesari

खानदान फॉर द अंतरा की गोद भराई
वहीं, बहन सोनम ने भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें पूरा परिवार एकसाथ नजर आ रहा है। सोनम के साथ अंतरा, अभिनेता अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, खुशी कपूर और शनाया कपूर सहित अन्य लोग पोज दे रहे थे। नवविवाहित कपल रिया और करण भी पिक्चर-परफेक्ट फ्रेम का हिस्सा थे। सोनम ने तस्वीरों को कैप्शन दिया-  'खानदान फॉर द अंतरा की गोद भराई। हम आपको प्यार करते हैं।' 

PunjabKesari

 कपूर परिवार की बेटियां एथनिक लुक में काफी स्टनिंग दिखाईं दी
गोद भराई रस्म में सोनम कपूर के अलावा खुशी, शनाया, अंशुला और अर्जुन ने भी गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।  कपूर परिवार की बेटियां इस दौरान एथनिक लुक में काफी स्टनिंग दिखाईं दी। न्यूलीवेड रिया ने अपने लुक को फिर से सिंपल और मिनिमल रखा और इस ओकेजन के लिए खूबसूरत आउटफिट को चुना। अंतरा ने भी येलो कलर का एथनिक वियर किया था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं उस दौरान उनका प्रेग्नेंसी ग्लो भी दिखाई दिया।

PunjabKesari

सोनम के भी प्रेग्नेंट होने की उड़ी थी अफवाह
वहीं दूसरी तरफ बता दें कि जब सोनम पिछले दिनों लंदन से मुंबई लौटीं थी तब  बेटी के आने की खुशी में पापा अनिल कपूर खुद एयरपोर्ट पर उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान सोनम के फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास भी लगा रहे थे, हालांकि, सोनम ने बाद में इंस्टाग्राम पर ऐसी खबरों को खारिज किया था। 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor)

Related News