12 MAYSUNDAY2024 7:56:27 AM
Nari

मलाइका अरोड़ा जैसी कातिलाना फिगर के लिए करें डंडा योग, मिलेंगे कई सारे Health Benefits

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 09 Feb, 2023 02:30 PM
मलाइका अरोड़ा जैसी कातिलाना फिगर के लिए करें डंडा योग, मिलेंगे कई सारे Health Benefits

 मलाइका अरोड़ा फिल्म इंडस्ट्री में सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। आज की यंग एक्ट्रेसेज भी उनके वेल मेंटेन्ड परफेक्ट फिगर को देखकर हैरान रह जाती हैं। मलाइका को अक्सर कई वीडियोज में जिम में वर्कआउट करते हुए देखा जा सकता है। साथ ही वे अपने योग क्लासेज, वर्कआउट के वीडियोज, तस्वीरें भी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। खुद को फिट रखने के लिए मलाइका तरह-तरह के योग का अभ्यास करती हैं। फिटनेस से वो कभी समझौता नहीं करती हैं, हाल ही में उन्हें एक अलग तरह का योग करते भी देखा गया। इस योग का नाम है डंडा योग, इसकी भी वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, साथ ही डंडा योगा के फायदों के बारे में भी कैप्शन में बताया था।

उन्होनें कैप्शन में लिखा, 'सभी को गुड मॉर्निंग, मैं शानदार मंडे वर्कआउट के साथ वापस आ गई हूं। इस बार एक प्रॉप के साथ। डंडा योग, योग के मेरे फेवरेट रूपों में से एक है। यहां कुछ कारण दिए गए जिसके चलते आपको इसे जरूर करना चाहिए।' आगे उन्‍होंने लिखा,  'यह एक शानदार वर्कआउट है। पेट की चर्बी कम करने के लिए, विशेष रूप से आपकी कमर के आसपास। यह बाजुओं और पैरों और रीढ़ की मसल्‍स को एक बड़ा स्‍ट्रेच देता है, इसलिए यह शरीर को पूरी तरह से आराम देता है। इस हफ्ते, अपने वर्कआउट में एक सहारा जोड़ने का प्रयास करें। यह आपके वर्कआउट को बढ़ाएगा और आपको एक स्वागत योग्य ब्रेक देगा।'  अगर आप भी पेट की चर्बी को कम करने के साथ बहुत सारे फायदे पाना चाहती हैं तो इस डंडा योग को करें। आइए इस स्टोरी के माध्यम से हम जानते हैं डंडा योग के बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

डंडा योग क्या है?

डंडा योगा एक पवित्र छड़ी का दूसरा नाम है जिसका उपयोग मेडिटेशन के लिए किया जाता है। भारत के प्राचीन शास्त्रों में, ऋषियों द्वारा भी इसे योग के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है और इस डंडा योग का अभ्यास अब लोग मेडिटेशन के लिए भी करते हैं। ये एक विशेष टी-शेप की लकड़ी की स्टिक है जो सांस को नियंत्रित करती है, इसलिए अक्सर प्राणायाम या मेडिटेशन से पहले इसका इस्‍तेमाल किया जाता है। यह योग के दौरान सांस के प्रवाह को बदलने का एक सुविधाजनक तरीका है और प्राणायाम तकनीकों की ज्यादा से ज्यादा फायदे उठाने में मदद करता है।

PunjabKesari

इस तरह किया जाता है डंडा योगा

इंस्टाग्राम पर मलाइका अरोड़ा बैंबू स्टीक को दोनों हाथों से पकड़ी हुई हैं।  योग करते समय उन्होंने अपने हाथों में स्टिक को ऊपर उठाया है और अपने दोनों पैरों को फैलाया हुआ है। उन्होंने इस योग को करने के लिए पहले एक पैर को ऊपर उठाया और छड़ी को पकड़ते हुए स्क्वैट पोजीशन लेने से पहले पैर को योग मेट पर वापस रख दिया। इसके साथ ही दोनों हाथों को स्टीक के सहारे ऊपर करती है और एक पैर को कमर तक लाती है। फिर कुछ देर के बाद दूसरे पैर को उपर लाती है। इस तरह स्टीक के सहारे हाथों को भी दाएं-बाएं करती हैं। इस तरह कुछ मिनट तक इस एक्सरसाइज को की जा सकती है।

PunjabKesari

डंडा योग से मिलते हैं ये फायदे

जिद्दी फैट को बर्न करता है।
पोश्चर में सुधार करता है।
शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स करने में भी काफी मदद करता है।
हाथ-पैर और रीढ़ की मांसपेशियों को काफी खिंचाव मिलता है। इससे मांसपेशियों का दर्द दूर होता है। 
मसल्स को मजबूती मिलती है।
चेस्‍ट और लंग्‍स को खोलने में मदद करता है।
ब्‍लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद करता है।

PunjabKesari

वहीं मलाइका का कहना है कि इस आसन को करने के लिए किसी स्टिक की जरुरत नहीं है, एक टॉवल और पानी की बोतल जैसे विकल्प भी इस उद्देश्य को पूरा कर सकते हैं। आप भी फिट रहना चाहती हैं तो मलाइका का ये वीडियो देखकर  आसानी से ये योग कर सकती हैं।


 

Related News