17 MAYFRIDAY2024 1:14:18 AM
Nari

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते Arun Gandhi का लंबी बीमारी से निधन, कोल्हापुर में ली अंतिम सांस

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 May, 2023 03:44 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पोते Arun Gandhi का लंबी बीमारी से निधन, कोल्हापुर में ली अंतिम सांस

महात्मा गांधी के पोते अरुण गांधी का मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में निधन हो गया। वो 89 साल के थे। परिवार की ओर से बताया गया कि वह कुछ समय से बीमार थे। अरुण गांधी के बेटे तुषार गांधी ने बताया कि लेखक एवं सामाजिक-राजनीतिक कार्याकर्ता अरुण का अंतिम संस्कार आज कोल्हापुर में किया जाएगा। 

PunjabKesari

अरुण बताते थे खुद को 'पीस फार्मर' 

14 अप्रैल 1934 को डरबन में जन्में अरुण गांधी खुद को पीस फार्मर बताते थे। उन्होंने बेथानी हेगेडस और इवान तुर्क के सचित्र कस्तूरबा, द फॉरगॉटन वुमन', 'ग्रैंडफादर गांधी' लिखी। इसके साथ 'द गिफ्ट ऑफ एंगर: एंड अदर लेसन फ्रॉम माई ग्रैंडफादर महात्मा गांधी' जैसी किताबें लिखीं। अरुण गांधी अपने दादा के पदचिह्नों पर चलते हुए एक सामाजिक कार्यकर्ता बने। वह पेशे से पत्रकार भी रहे।

बता दें अरुण गांधी सुशीला और मणिलाल गांधी के बेटे थे। अपने पीछे बेटे तुषार, बेटी अर्चना और 5 परपोते छोड़ गए हैं।
 

Related News