16 SEPMONDAY2024 12:39:30 PM
Nari

Madhuri Dixit की यह साड़ी आज भी ट्रैंड में, Festive के लिए परफेक्ट 6 Outfits

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 30 Aug, 2024 06:33 PM
Madhuri Dixit की यह साड़ी आज भी ट्रैंड में, Festive के लिए परफेक्ट 6 Outfits

नारी डेस्कः बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज भी फैंस के दिल में बसी हैं। एक्टिंग के साथ-साथ, उनका फैशन सेंस भी कमाल का है। उनकी हर ड्रेस स्टाइलिश होती है और डिसेंट भी। फिल्म 'हम आपके हैं कौन...' में माधुरी ने जो पर्पल साड़ी को उल्टा करके पहना था, वो स्टाइल आज भी ट्रैंड में है। साड़ी के पल्लू को उन्होंने पीछे से आगे को कैरी किया था और साथ में डीप बैक  ब्लाउज पहना था।  लड़कियां  ये साड़ी स्टाइल, वेडिंग फंक्शंस के दौरान  कैरी करना पसंद करती हैं। माधुरी ने भी इसे कई बार इवेंट में रि-कैरी किया है। सिर्फ यहीं नहीं और भी बहुत सारी ड्रेसेज ऐसी हैं जो आप फेस्टिवल सीजन में ट्राई कर सकती हैं। चलिए माधुरी की कुछ बेस्ट ड्रेसेज दिखाते हैं जो फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट है।


1. परफेक्ट मराठी लुक चाहती हैं तो माधुरी की ये ग्रीन साड़ी देखिए। सिल्क की इस साड़ी पर आरेंज बॉर्डर था। माधुरी ने साथ में मोतियो वाली मराठी नथ कैरी की थी। छोटी सी बिंदी और ट्रडीशनल गहने पहनकर लुक को कंप्लीट किया।


2. ट्रडीशनल के साथ मॉडर्न ट्विस्ट चाहती हैं माधुरी की थ्री पीस यैलो ड्रेस देखिए। क्रॉप स्टाइल ब्लाउज के साथ प्लेन यैलो स्कर्ट स्टाइल लहंगा कैरी किया और दुपट्टे की जगह केप जैकेट वियर की। ऐसी ड्रेस लड़कियों को बहुत पसंद आती है। इसके साथ माधुरी ने गले में ग्रीन स्टोन नेकलेस पहना था।
PunjabKesari

3. एकदम ट्रडीशनल गेटअप चाहती हैं तो माधुरी का ये पर्पल लहंगा परफेक्ट रहेगा। माधुरी के इस लहंगे पर हैवी गोल्डन वर्क है। प्लेन ब्लाउज के साथ पोल्का डॉट दुपट्टा। ऐसे लहंगे के साथ एक्सेसरीज कम
भी हो तो भी अच्छी लगती है।
PunjabKesari

4. सूट में कुछ ट्राई करना चाहती हैं तो यैलो सूट देखिए जिसके साथ माधुरी ने मैचिंग पिंक दुपट्टा कैरी किया था। माधुरी के इस वी-नेक सूट की स्लीव्स स्टाइल भी इस समय ट्रेंड में है।
PunjabKesari
5. ड्रेस तो माधुरी की ये यैलो वाली भी बहुत प्यारी है। माधुरी ने यैलो कलर के ब्लाउज टॉप के साथ फ्लेयर्ड पैंट्स और लॉन्ग जैकेट वियर की थी। पूरी ड्रेस पर हैवी वर्क था। खास इवेंट के लिए ऐसी ड्रेसेज बहुत
प्यारी लगती है।
PunjabKesari

ऐसी बहुत सारी ड्रेसेज माधुरी की और भी है जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट पर शेयर की हैं। आप उनकी हर ड्रेस से यूनिक आइडियाज ले सकती हैं। आपको उनकी कौन सी ड्रेस सबसे ज्यादा पसंद आई जिसे आप ट्राई करना चाहेंगी। हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। 

 

 

Related News