26 APRFRIDAY2024 4:37:57 PM
Nari

अलविदा लता दीदी: Lata Mangeshkar के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 06 Feb, 2022 11:41 AM
अलविदा लता दीदी: Lata Mangeshkar के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

देश की सुरों की मल्लिका लता जी का आज दुनिया को अलविदा कह गई हैं। इस दुखभरी खबर को सुनकर पूरा बॉलीवुड और उनके फैंस शोक में डूब गए हैं। सरकार के सूत्रों के अनुसार, 'भारत रत्न' से सम्मानित गायिका लता जी का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके साथ ही उनके निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक करने की घोषणा की गई है।

राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

सरकार के सूत्रों अनुसार, लता जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहता है। इस दौरान उनके शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा। फिर सशस्त्र सेना के जवान अंतिम संस्कार में सलामी देंगे।

PunjabKesari

92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लता जी कोरोना पोजिटिव थी। लगातार उनकी हालत बिगड़ने से आज सुबह यानि 6 फरवरी को सुबह 8:12 मिनट पर उनका निधन हो गया। लजा जी 92 साल की थीं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वे एडमिट थी। उनके निधन की खबर सुनकर देशभर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इस दुखद बात पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है। पीएम जी ने इसपर ट्वीट करते कहा है कि, "मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं। दयालु लता दीदी इस दुनयिा से हमें छोड़कर चली गईं। उनके जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता है। देश की आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में हमेशा याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की एक अद्भुत शक्ति थी।"

 

I am anguished beyond words. The kind and caring Lata Didi has left us. She leaves a void in our nation that cannot be filled. The coming generations will remember her as a stalwart of Indian culture, whose melodious voice had an unparalleled ability to mesmerise people. pic.twitter.com/MTQ6TK1mSO

— Narendra Modi (@narendramodi) February 6, 2022

शिवाजी पार्क में आज शाम होगाल लता जी का अंतिम संस्कार

खबरों की मानें तो लता जी का पार्थिव शरीर आज उनके पेडार रोड  के घर प्रभु कुंज में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद 4.30 बजे उनके शव को शिवाजी पार्क में लाया जाएगा। फिर शाम 6:30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भारत रत्न से सम्मानित शख्सियत के निधन पर किया जाता राजकीय शोक

भारत रत्न से सम्मानित किसी भी शख्सियत के निधन को अपूर्णीय क्षति मानते हुए देशभर में राजकीय शोक की घोषणा होती है। बता दें, पहले इसकी घोषणा सिर्फ केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्वारा की जाती थी। मगर राज्य सरकारें भी राजकीय शोक की घोषणा करने लगे हैं।

PunjabKesari

आधा झुका रहता है राष्ट्रध्वज

राष्ट्रीय ध्वज संहिता अनुसार राजकीय शोक दौरान संसद, सचिवालय, विधानसभा, अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय भवनों और सरकारी कार्यालयों पर लगे राष्ट्रध्वज आधे झुका दिए जाते हैं। इस दौरान राष्ट्रध्वज आधे झुके ही रहते हैं। इसके साथ ही देश से बाहर के भारतीय दूतावासों का राष्ट्रध्वज भी आधा झुका रहता है। राष्ट्रीय शोक दौरान कोई सरकारी या औपचारिक कार्यक्रम भी आयोजन नहीं होता हैं। ऐसे में देश की दिग्गज कलाकार लता मंगेशर जी के निधन पर 2 दिन का राजकीय शोक किया जाएगा।

Related News