01 SEPTUESDAY2026 12:39:21 AM
Nari

एक ही सीढ़ी, चारों तरफ धुआंं,  तीसरी मंजिल से कूदे लोग... दिल्ली होटल अग्निकांड की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 03 Jun, 2026 01:43 PM
एक ही सीढ़ी, चारों तरफ धुआंं,  तीसरी मंजिल से कूदे लोग... दिल्ली होटल अग्निकांड की कहानी सुन कांप जाएगी रूह

नारी डेस्क:  बुधवार को दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक 'बेड एंड ब्रेकफ़ास्ट' होटल में भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोग बेमौत मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं, जो मुख्य रूप से मध्य एशिया और अफ्रीका के रहने वाले थे। आग की लपटें बढ़ने पर लोग ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए. स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर उनकी मदद की। 
PunjabKesari

 स्थानीय लोगों द्वारा सड़क पर बिछाए गए गद्दों में कूदकर आग में फंसे कुछ लोगाें  ने अपनी जान बचा ली। बताया जा रहा है कि  होटल में आने-जाने के लिए सामने की तरफ केवल एक ही मुख्य रास्ता था और दुर्भाग्य से आग सबसे पहले इसी मुख्य रास्ते के पास लगी, जिससे लोगों का निकलना असंभव हो गया। जो लोग कूदने में कामयाब रहे उनकी जिंदगी तो बच गई बाकी को अपनी जान गंवानी पड़ी। 
PunjabKesari

घटनास्थल पर मौजूद डिप्टी फायर ऑफिसर ए.के. मलिक ने बताया कि फायर टीम ने कुल 37 लोगों को बाहर निकाला था। उनके अनुसार यह इमारत पांच मंजिला थी बिल्डिंग में केवल एक सीढ़ी और एक लिफ्ट थी। इसके अलावा इमारत चारों तरफ से लगभग बंद थी, जिससे आग लगने के बाद धुआं बाहर नहीं निकल सका। नतीजा यह हुआ कि कुछ ही समय में पूरी इमारत धुएं और गर्मी से भर गई। शुरुआती जांच में यही वजह सामने आ रही है कि आग की तुलना में धुएं ने ज्यादा खतरनाक स्थिति पैदा की आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
 

Related News