27 APRSATURDAY2024 7:26:44 AM
Nari

आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे...Children Day पर जानिए बच्चों के पास कौन कौन से हैं अधिकार

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Nov, 2022 11:33 AM
आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे...Children Day पर जानिए बच्चों के पास कौन कौन से हैं अधिकार

इतिहास में 14 नवंबर की तारीख स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन को ‘बाल दिवस' के तौर पर मनाया जाता है। यह दिवस अंतरराष्ट्रीय एकजुटता को बढ़ावा देने, दुनिया भर में बच्चों में जागरूकता और बच्चों के कल्याण में सुधार करने के लिए मनाया जाता है। इस दिन का सभी बच्चों को बेसर्बी से इंतजार रहता है। 


दुनिया में अलग- अलग दिन मनाया जाता है बाल दिवस 

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें ‘‘चाचा नेहरू'' कहकर पुकारते थे। चाचा नेहरू का मानना था कि आज के बच्चे कल का भारत बनाएंगे। जिस तरह से हम उन्हें पालेंगे, वही देश का भविष्य तय करेगा।" यह बात शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को ‘बाल दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया गया। 

PunjabKesari
इस दिन बच्चों को किया जाता है प्रेरित

आजादी के बाद से ही पंडित नेहरू की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा रही और बच्चों के लिए बेहतर काम करना उनका एजेंडा हमेशा से रहता था।  बाल दिवस के दिन स्कूलों में कई तरह की प्रतियोगिताएं होती हैं।  इस दिन बच्चों को उनके अधिकार के बारे में बताया जाता है। देश के बच्चे ही देश के भविष्य होते है, अगर बच्चों को अच्छी शिक्षा ना दी जाएं तो देश का भविष्य भी अंधकार में चला जाएगा। बाल दिवस के माध्यम से बच्चों को जिम्मेदारियों का अहसास कराते हुए उन्हें जीवन में कुछ कर गुजरने की प्रेरणा दी जाती हैं।


ये है बच्चों के अधिकार

 -बच्चों को अपने परिवार की भाषा और तौर-तरीके सीखने का पूरा अधिकार है। 
-6-14 साल के सभी बच्चों के लिए निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा का अधिकार
-किसी भी खतरनाक रोजगार से सुरक्षित होने का अधिकार
-बचपन की देखभाल और शिक्षा का अधिकार
-स्वस्थ तरीके से विकास करने के लिए समान अवसरों और सुविधाओं का अधिकार
-डॉक्यूमेंट्स के अभाव में किसी बच्चे को ऐडमिशन देने से नहीं रोका जा सकता है।

PunjabKesari

बच्चों को लेकर क्या थी नेहरू जी की सोच 

-बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं 
-उनके विकास से देश के विकास को मजबूती मिलती है।
-जितना शक्तिशाली देश  का बच्चा होता हैं उतना ही उज्ज्वल उस देश का भविष्य होता है।
-बच्चों की शिक्षा व बेहतर जीवन के लिए नेहरू जी ने हमेशा आवाज उठाई। 

PunjabKesari

किस देश में कब मनाया जाता है बाल दिवस

-बाल दिवस साल 1925 से मनाया जाने लगा था
-यूएन ने 20 नवंबर 1954 को बाल दिवस मनाने की घोषणा की थी।
-कई देशों में एक जून को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
 -कुछ देश संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के अनुरूप 20 नवंबर को यह दिवस मनाते हैं।

Related News