04 MAYSATURDAY2024 6:21:05 AM
Nari

पैरों को मजबूत बनाता है वृक्षासन, जानिए करने का तरीका और जबरदस्त फायदे

  • Edited By neetu,
  • Updated: 05 Jan, 2022 10:26 AM
पैरों को मजबूत बनाता है वृक्षासन, जानिए करने का तरीका और जबरदस्त फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, योग करने से शारीरिक व मानसिक विकास बेहतर तरीके से होने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में  वृक्षासन करने का तरीका व इसके फायदों के बारे में बताते हैं। वृक्षासन एक तरह का हठ योग है जो वृक्ष और आसन दो शब्दों के जोड़ से बना है। जिसका अर्थ हैं पेड़ की तरह खड़े होकर आसन करना। इसे अंग्रेजी में ट्री पोज (Tree Pose) कहा जाता है। इसे रोजाना करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। चलिए जानते हैं इस योग के बारे में...

PunjabKesari

pc: freepik

वृक्षासन करने का तरीका

. सबसे पहले खुली जगह पर मैट बिछाकर खड़े हो जाएं।
. अब धीरे से दाएं घुटने को मोड़ते हुए बाईं जांघ पर रखें।
. धीरे से सांस अंदर की ओर खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर नमस्कार की मुद्रा में उठाएं।
. अब गहरी सांस अंदर व बाहर की ओर खींचे।
. सांस को छोड़ते हुए शरीर को ढीला छोड़ें।
. कुछ सेकेंड्स इसी अवस्था में रहिए।
. अब हाथों को धीरे से नीचे की ओर करते हुए सामान्य मुद्रा में आ जाएं।
. रोजाना इस आसन को 4-5 बार दोहराएं।

वृक्षासन करने के फायदे

 

. पैर होंगे मजबूत

इस आसन को करने से शरीर का सारा भार पैरों पर पड़ता हैं। ऐसे में इसे करने से पैर, टखनों, जांघों, पिंडलियों और घुटनों में मजबूती आती है।

. मानसिक स्वस्थ होगा बेहतर

रोजाना वृक्षासन करने से एकाग्रता शक्ति बढ़ती है। ऐसे में तनाव दूर होकर मानसिक विकास होने में मदद मिलती है।

PunjabKesari
pc: freepik

. पीठ दर्द से दिलाएं आराम

एक्सपर्ट अनुसार, वृक्षासन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में पीठ दर्द की समस्या से आराम मिलता है।

. शारीरिक संतुलन बनाने में मददगार

इस आसन को करने से एक ही पैर पर सारे शरीर का भार डाला जाता है। ऐसे में इसे करने से शारीरिक संतुलन बनाएं रखने में मदद मिलती है।

. मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती

इस योग को करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। ऐसे में स्वस्थ रहने में मदद मिलती है।

. बच्चों की हाइट बढ़ाएं

रोजाना बच्चों को यह आसन करवाना फायदेमंद माना जाता है। इसे बच्चों की हाइट बढ़ाने में कारगर माना गया है। इसके साथ ही इससे बच्चे शारीरिक व मानसिक तौर पर मजबूत होते हैं।

PunjabKesari

वृक्षासन करने दौरान इन सावधानियां का रखें ध्यान

. शुरुआत में इस योग को करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए आप शुरु-शुरु में दीवार के सहारे इस योग को करे।
. शुरु-शुरु में कम समय के लिए इस योग करें। बाद में इसकी समय सीमा बढ़ाएं।
. वृक्षासन करने से पहले एक बार इसकी पूरी जानकारी जरूर लें।
. अगर पहले से पीठ दर्द या कोई अन्य समस्या हैं तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही इस योग को करें।

 

 

 

Related News