03 MAYFRIDAY2024 7:43:54 PM
Nari

कंगना के बयान पर संजय राउत का पलटवार, बोले- अपने खर्च पर पीओके भेज दूंगा

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 04 Sep, 2020 07:41 PM
कंगना के बयान पर संजय राउत का पलटवार, बोले- अपने खर्च पर पीओके भेज दूंगा

इस समय बाॅलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिन कंगना ने शिवसेना संजय राउत पर उन्हें मुंबई लौटकर ना आने की धमकी देने का आरोप लगाया था। जिसके बाद कंगना ने ट्वीट कर मुंबई की तुलना पीओके (PoK) से कर दी थी। वहीं अब संजय राउत ने कंगना के इस बयान पर निशाना साधते महाराष्ट्र सरकार से कार्रवाई करने का आग्रह किया है। 

कंगना को अपने खर्च पर पीओके भेज देंगे: संजय राउत

इतना ही नहीं संजय राउत ने कंगना रनौत को मेंटल तक कह दिया है। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने महाराष्ट्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि नगर पुलिस को बदनाम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए यह भी कह दिया कि वह अपने खर्च पर उन्हें पीओके भेज देंगे। उन्होंने कंगना को सबसे पहले वहां का दौरा करने के लिए कहा। संजय राउत कहते हैं कि मुंबई पुलिस ने अपने जीवन का बलिदान कर शहर को हर मुश्किलों से बचाया है। 

PunjabKesari

मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के पीछे साजिश

वह आगे कहते हैं कि 106 शहीदों के बलिदान की वजह से ही आज मुंबई महाराष्ट्र का हिस्सा है। जिनका शहर से कोई लेना-देना ही नहीं है वो अगर यहां की पुलिस को बदनाम करते हैं तो राज्य सरकार और गृहमंत्री को कार्रवाई करनी चाहिए। इस तरह पुलिस का मनोबल टूटेगा। संजय राउत ने दावा करते हुे कहा कि मुंबई पुलिस की छवि खराब करने के पीछे कोई साजिश है। संजय कहते हैं कि वह नाम नहीं लेंगे और ना ही वह खोखली धमकियां देते हैं। 

PunjabKesari

झांसी की असली रानी का अपमान

संजय राउत कहते हैं कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग और गृह विभाग को इस तरह के मानसिक मामलों से निपटना चाहिए जो लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उनका कहना है कि यह झांसी की असली रानी का अपमान है जो महाराष्ट्र की एक बहादुर बेटी थी। गौरतलब है कि कंगना ने संजय राउत को चुनौती देते हुए ट्वीट कर लिखा था, 'मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने के लिए धमकी दे रहे हैं, इसलिए मैंने अब 9 सितंबर को मुंबई आने का फैसला किया है। मैं मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचकर पोस्ट करूंगी। किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।'

Related News