23 AUGSUNDAY2026 1:44:16 PM
Life Style

कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच फिर बढ़ा विवाद, ‘सस्ती कॉपी’ वाले बयान से गरमाया मामला

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 23 Aug, 2026 12:55 PM
कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच फिर बढ़ा विवाद, ‘सस्ती कॉपी’ वाले बयान से गरमाया मामला

नारी डेस्क: बॉलीवुड की दो चर्चित अभिनेत्रियों कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। तापसी पन्नू के एक हालिया इंटरव्यू में कंगना को लेकर दिए बयान के बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट शेयर कर उन पर जमकर निशाना साधा। कंगना ने अपने पोस्ट में तापसी को लेकर काफी तीखी बातें कहीं और उन्हें ‘सस्ती कॉपी’ तक कह दिया।

तापसी ने कंगना को लेकर क्या कहा था

दरअसल, तापसी पन्नू ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत के साथ अपने पुराने विवाद पर बात की थी। तापसी ने कहा कि जब यह विवाद शुरू हुआ था, तब भी उनकी कंगना से मुलाकात नहीं हुई थी और आज भी दोनों के बीच व्यक्तिगत तौर पर कोई बातचीत नहीं है। अपने बयान में तापसी ने कंगना के व्यवहार और उनके बारे में बात करने के तरीके को अपनी परवरिश और नजरिए से जोड़ते हुए कहा कि इंसान जिस तरह से बात करता है, उससे उसकी सोच और परवरिश की झलक मिलती है। तापसी के इस बयान के बाद एक बार फिर दोनों अभिनेत्रियों के बीच पुराना विवाद चर्चा में आ गया।

PunjabKesari

तापसी के बयान पर भड़कीं कंगना

तापसी की बात कंगना को रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इसका जवाब दिया। कंगना ने एक लंबा नोट शेयर करते हुए तापसी पर तीखा हमला बोला। कंगना ने आरोप लगाया कि तापसी अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन के बीच भी लगातार उनके नाम को चर्चा में ला रही हैं। उन्होंने तापसी के उस बयान पर भी नाराजगी जताई, जिसमें उनकी परवरिश को लेकर टिप्पणी की गई थी। कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कभी किसी के माता-पिता की परवरिश पर सवाल नहीं उठाया, लेकिन तापसी के बयान के बाद उन्होंने उनके माता-पिता को लेकर भी कटाक्ष किया। इसी दौरान कंगना ने तापसी को ‘सस्ती कॉपी’ कह दिया। कंगना का यह पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

ये भी पढ़ें:  मामूली बुखार समझकर न करें इग्नोर, दिल्ली-NCR में फैल रहा है स्वाइन फ्लू!

2019 से चला आ रहा है दोनों का विवाद

कंगना और तापसी के बीच यह तनातनी कोई नई नहीं है। दोनों के बीच विवाद की शुरुआत साल 2019 के आसपास हुई थी। उस समय कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या रिलीज हुई थी। तापसी ने फिल्म की तारीफ की थी, लेकिन अपने बयान में कंगना का नाम नहीं लिया था। इसके बाद कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया पर तापसी को लेकर ‘सस्ती कॉपी’ जैसी टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद मामला और गरमा गया था।

PunjabKesari

‘बी-ग्रेड एक्ट्रेस’ वाले बयान से भी बढ़ा था मामला

इसके बाद कंगना की ओर से भी तापसी पर निशाना साधा गया था और उन्हें ‘बी-ग्रेड’ फिल्मों की अभिनेत्री तक कहा गया था। दोनों तरफ से हुए इन बयानों ने बॉलीवुड में इस विवाद को काफी सुर्खियां दिलाई थीं। समय के साथ दोनों अपने-अपने काम में आगे बढ़ती रहीं, लेकिन जब भी किसी इंटरव्यू या सोशल मीडिया पोस्ट में एक का जिक्र दूसरे के संदर्भ में हुआ, यह पुराना विवाद फिर चर्चा में आ गया।

PunjabKesari

एक बार फिर आमने-सामने आईं दोनों

अब तापसी के हालिया इंटरव्यू और कंगना के जवाब के बाद यह पुराना विवाद फिर से लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कंगना के तीखे शब्दों ने मामले को और ज्यादा गर्म कर दिया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों के बयानों को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। फिलहाल, इस पूरे मामले ने एक बार फिर कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद को सुर्खियों में ला दिया है।  

Related News