23 APRTUESDAY2024 11:31:17 PM
Nari

'दुश्मन' को सबसे डरावनी फिल्म मानती है काजोल, बोले- सेट पर आशुतोष राणा डराते थे मुझे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 30 May, 2023 06:14 PM
'दुश्मन' को सबसे डरावनी फिल्म मानती है काजोल, बोले- सेट पर आशुतोष राणा डराते थे मुझे

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की फिल्म दुश्मन के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हो गये हैं। फिल्म दुश्मन में काजोल, संजय दत्त और आशुतोष राणा की मुख्य भूमिका थी।काजोल ने फिल्म दुश्मन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और अपने दिल की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह सेट पर इतना क्यों डरती थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)


तनूजा चंद्रा निर्देशित फिल्म दुश्मन दो बहनों की कहानी थी, जिसमें एक का मर्डर हो जाता है और फिर दूसरी बहन विलेन से लड़ती है। फिल्म दुश्मन में काजोल ने दोहरी भूमिका निभायी थी और उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। अब इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर काजोल ने इस फिल्म को याद करते हुए लिखा, ‘दुश्मन के 25 साल, मेरे कॅरियर की सबसे डरावनी फिल्म जिसके लिए मैंने हां कहा और देखा भी। 

PunjabKesari
 काजोल ने सालों बाद बताय कि- आशुतोष राणा ने मुझे स्क्रीन पर बुरी तरह डरा दिया था, मुझे लगता है आप लोग भी डर गए होंगे। साथ ही पूजा और तनूजा को बहुत सारा धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस अनकंफर्टेबल सब्जेक्ट के लिए कम्फर्ट फील करवाया। आज भी मेरे लिए यह फिल्म देखना अनकंफर्टेबल  होता है। 

PunjabKesari
साइकोलॉजिक थ्रिलर ‘दुश्मन’ 29 मई 1998 को रिलीज हुई थी और इसे तनूजा चंद्रा ने निर्देशित किया था। फिल्म में काजोल के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। वहीं विलेन के रोल में नजर आए आशुतोष राणा के करिदार ने सभी को हैरान कर दिया था। इतने सालों बाद भी लोग इस फिल्म को भूला नहीं पाए हैं। 

Related News