02 MAYTHURSDAY2024 7:53:53 PM
Nari

30 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा है खास संयोग, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

  • Edited By palak,
  • Updated: 06 Sep, 2023 05:43 PM
30 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा है खास संयोग, इन 3 राशियों को होगा धन लाभ

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार पूरे भारत में मनाया जा रहा है। इस साल एक नहीं बल्कि दो दिन इस खास त्योहार का जश्न मनाया जाएगा। वहीं इस दौरान ग्रह नक्षत्रों का भी खास योग बन रहा है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, 30 साल बाद इस बार जन्माष्टमी पर शनि ग्रह कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नाम का योग बना रहा है। चंद्रमावृषभ राशि में विराजमान रहेंगे और श्रीकृष्ण के जन्म के समय रोहिणी नक्षत्र रहेगा। ऐसे में इस खास मौके पर कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। आइए आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी राशियां हैं जिनकी जन्माष्टमी पर किस्मत बदलेगी....

सिंह राशि 

इस राशि के जातकों की जन्माष्टमी  पर किस्मत बदलेगी। कान्हा जी की कृपा इन पर बनेगी, पैसा कमाने के साधन बढ़ेंगे, आय में बढ़ोतरी होगी। यदि आपका अपने जीवनसाथी से कोई मनमुटाव चल रहा है तो वह दूर होगा। आप अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं यह फैसला आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। व्यापार में अगर आप किसी के साथ पार्टनरशिप कर रहे हैं तो यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

PunjabKesari

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों की किस्मत भी जन्माष्टमी पर बदल सकता है। इस त्योहार पर आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। किसी बड़े काम में आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी में आपकी परफॉर्मेंस अच्छी रहेगी जिससे आपको पद बढ़ेगा। अगर आप किसी व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपकी आय बढ़ेगी और व्यापार में मुनाफा होगा। 

PunjabKesari

मकर राशि 

इस राशि के लोगों की किस्मत जन्माष्टमी पर पूरा साथ देगी। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। काफी समय से अटका हुआ पैसा आपको इस दिन वापिस मिल सकता है। आपकी कोई ख्वाहिश पूरी हो सकती है। पद में बढ़ोतरी हो सकती है और सैलरी बढ़ सकती है।

PunjabKesari

Related News