02 MAYTHURSDAY2024 7:35:37 AM
Nari

Throwback: Isha Ambani की संगीत सेरेमनी पर अंबानी फैमिली के जबरदस्त डांस ने लूट ली थी महफिल

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 23 Jan, 2023 12:17 AM
Throwback: Isha Ambani की संगीत सेरेमनी पर अंबानी फैमिली के जबरदस्त डांस ने लूट ली थी महफिल

आजकल अंबानी फैमिली अपने छोटे बेटे अनंत अंबानी और होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग फंक्शन के चलते खूब लाइमलाइट बटोर रही है। लेकिन इससे पहले मुकेश अंबानी अपनी इकौलती बेटी ईशा की शादी भी काफी ग्रेंड लेवल पर उदयपुर के होटल 'उदय विलास' में की थी, जिसमें कई सारे सितारों ने भी सिरकत की थी। उस वक्त भी अंबानी परिवार ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। 

PunjabKesari

अंबानी परिवार ने जमकर किया डांस 

ईशा की शादी में सबसे ज्यादा कोई खुश था तो वो थे उनके पिता मुकेश अंबानी और मम्मी नीता अंबानी। उन्होनें अपने डांस से इस जश्व को और भी खूबसूरत बना दिया था। अंबानी परिवार ने मिल कर शाहरुख खान के गाने 'माही वे' पर डांस परफॉर्म किया। नीता अंबानी दोनों बेटों अनंत अंबानी और आकाश अंबानी के साथ स्टेज पर डांस करती हुई नजर आई थीं। वहीं ईशा ने अपने पापा मुकेश अंबानी के साथ स्टेज पर एंट्री लीं थी। जिसके बाद मां नीता और पापा मुकेश अंबानी ने स्‍टेज पर शाहरुख खान की मूवी 'जब तक है जान पर' पर कपल डांस भी किया था। 

पार्टनर आनंद के साथ जमकर किया ईशा अंबानी ने डांस

अपनी संगीत सेरेमनी पर ईशा अंबानी ने अपने पार्टनर आनंद के साथ मूवी 'कभी अलविदा न कहना' पर जमकर रोमांटिक डांस किया। बॉलीवुड के किंग खान संगीत सेरेमनी को होस्ट कर रहे थे, वहीं अमेरिकी सिंगर-डांसर बियोंसे ने भी संगीत सेरेमनी में अपने गानों से महफिल जमाई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने शादी में की थी शिरकत

आपको बता दें कि ईशा का शादी का फंक्शन दो दिनों तक  उदय विलास व सिटी पैलेस में किया गया था। इस सेरेमनी को अटेंड करने हिलेरी क्लिंटन से लेकर सलमान खान, शाहरूख खान, आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंदुलकर तक देश के सभी बड़े सितारे उदयपुर पहुंचे थे।

PunjabKesari


 

Related News