29 MARFRIDAY2024 6:47:10 AM
Nari

क्या विटामिन-सी डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार है? जानिए कुछ देसी नुस्खे भी

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 27 Jan, 2022 12:26 PM
क्या विटामिन-सी डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार है? जानिए कुछ देसी नुस्खे भी

कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल , नींद पूरी न करना, शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण डार्क सर्कल्स की समस्या आजकल आम हो गई है। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए लड़कियां महंगे प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं स्किन केयर के लिए ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं बल्कि खुद के लिए समय निकलाना जरुरी है। ऐसे में डार्क सर्कल्स व पफी आईस से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। अगर आप भी डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने का घरेलू उपाय ढूंढ रहे हैं तो इनमें से कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।

क्या विटामिन-सी डार्क सर्कल्स को कम करने में मददगार है?

एक्सपर्ट के मुताबिक, विटामिन सी कोलेजन के निर्माण में मदद करता है, जिससे आंखों के आसपास की त्वचा मजबूत और लोचदार होती है। डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए आप एक्सपर्ट की सलाह से विटामिन सी क्रीम लगा सकते हैं।

PunjabKesari

इसके अलावा काले घरेले से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं...

ग्रीन टी बैग्स

2 ग्रीन टी बैग्स को लगभग 10 मिनट के लिए रेफ्रिजरेट में। फिर इसे आंखों पर लगाकर 5 से 10 मिनट के लिए छोड़ दें। नियमित ऐसा करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा। टी बैग्स में कैफीन होता है जो त्वचा के ऊतकों को सिकोड़ने में मदद करता है। इससे डार्क सर्कल्स भी दूर होते हैं और आंखों की सूजन से भी छुटकारा मिलता है।

खीरे के टुकड़े

आंख पर खीरे का एक ठंडा टुकड़ा रखे। इसे 5-7 मिनट तक लगा रहने दें और धो लें। इस घरेलू नुस्खे को दिन में एक बार इस्तेमाल करने से डार्क सर्कल्स धीरे-धीरे गायब हो जाएंगे।

PunjabKesari

पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियों को पीसकर प्रभावित जगह पर 10 मिनट तक लगाएं। फिर ताजे पानी से धो लें। हफ्ते में 3-4 बार ऐसा करने से आप खुद फर्क देखेंगे। पुदीने की पत्तियों में मौजूद मेन्थॉल रक्त परिसंचरण में सुधार करके डार्क सर्कल्स को दूर करता है।

नारियल तेल

विटामिन ई का एक समृद्ध स्रोत होने के कारण नारियल का तेल क्षतिग्रस्त त्वचा कोशिकाओं और शुष्कता की मरम्मत में मदद करता है। रोजाना रात को आंखों के नीचे नारियल तेल से मालिश करने पर काले घेरे कम हो सकते हैं।

आलू का रस

आलू के रस में कॉटन पैड को भिगोएं और एक-एक आंख पर लगाएं। इसे लगभग 20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धोने लें। इसके नेचुरल ब्लीचिंग गुण काले घेरे और आंखों की सूजन को हल्का करने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

Related News