25 APRTHURSDAY2024 7:35:29 PM
Nari

विवाह में देरी की वजह कहीं वास्तु दोष तो नहीं?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 26 Feb, 2020 02:01 PM
विवाह में देरी की वजह कहीं वास्तु दोष तो नहीं?

वास्तु आपके जीवन के हर पहलू से मेल खाता है। बच्चे की पढ़ाई-लिखाई से लेकर उसकी सेहत और विवाह तक जुड़े कई मसलें वास्तु हल कर सकता है। कई बार आपके बच्चे पढ़-लिख जाने और अच्छी नौकरी मिल जाने के बावजूद भी उनकी शादी में आपको दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शायद इस परेशानी की वजह घर के वास्तु दोष हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...

Related image,nari

सोने की दिशा

वास्तु के अनुसार शादी लायक वर को कभी भी घर के दक्षिण-पश्चिम कोने में नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से उसके विवाह में देरी हो सकती है। अगर आपका बेडरुम घर की इस दिशा में बना है तो रिश्ता या फिर शादी होने तक अपने सोने का स्थान बदल लें। इससे आपको लाभ जरुर मिलेगा।

 

साथ ही सोते वक्त आपके पैर उत्तर दिशा की तरफ होने चाहिए। रात सोने से जुड़ी इन बातों का विशेष ध्यान रखें, ताकि रिश्ता होने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

अधिक दरवाजे

वास्तु के अनुसार जिस व्यक्ति की शादी में अड़चन आ रही है, उस लड़के को 2 दरवाजों वाले कमरे में नहीं सोना चाहिए। कोशिश करें आपका कमरा जितना हवादार हो उतना आपके लिए फायेदमंद होगा।

Image result for men sleeping,nari

काले रंग के वस्त्र

रिश्ता होने तक जितना हो सके लड़का और लड़की दोनों काले रंग की वस्तुओं से दूर रहें। खासतौर पर काले रंग के कपड़े बिल्कुल न पहनें। रिश्ता होने के बाद आप मनचाहे कपड़े पहन सकते हैं। कपड़ों के साथ-साथ कमरे और उसमें पड़ी चीजों का रंग भी गहरा नहीं होना चाहिए। पीला या गुलाबी रंग आपके लिए लाभदायक रहेगा।

इसके अलावा कुछ छोटे-छोटे उपाय

-हर रोज किसी एक जानवर को दूध जरुर पिलाएं।
-हफ्ते में एक बार गाय को चारा खिलाएं, गाय सफेद हो तो बेहतर होगा।
-घोड़ी को गुड़ डालने से भी शादी के संजोग बनते हैं।
-अच्छा जीवन साथी पाने के लिए हर रोज मंदिर जाएं।
-जरुरत मंद बच्चों को कुछ लेकर दें।

Related image,nari

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News