26 APRFRIDAY2024 9:30:25 PM
Nari

आंखों की सूजन से हैं परेशान? काम आएंगे ये आसान से घरेलू नुस्खे

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 05 May, 2021 05:16 PM
आंखों की सूजन से हैं परेशान? काम आएंगे ये आसान से घरेलू नुस्खे

आंखों के नीचे सूजन यानि पफी आईस (Puffy Eyes) की समस्या आजकल आम देखने को मिलती है। देर तक काम करने, गलत खानपान, टेंशन या भरपूर मात्रा में नींद ना लेने से आंखों के नीचे सूजन आने लगती है। आंखों की सूजन दूर करने के लोग क्या कुछ नहीं करते लेकिन आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिससे बिना किसी साइड-इफैक्ट के आपकी प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

खीरा

खीरे को छोटी-छोटी स्लाइस में काटकर आंखों पर ठंडा करके लगाएं। इससे आखों को ठंडक पहुंचती है और सारी थकान दूर हो जाती है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण इससे डार्क सर्कल्स भी दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari

एलोवेरा जेल 

एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण होने के कारण एलोवेरा जेल भी पफी आईस से जल्दी छुटकारा दिलाती है। इसके लिए एलोवेरा जेल को फ्रिज में ठंडा करके कुछ मिनट के लिए आंखों के नीचे रखें। इससे सूजन गायब हो जाएगी।

चम्मच से दूर करें पफी आईज

एक चम्मच को फ्रिज में रखकर थोड़ी देर ठंडा कर लें। अब इसे आंखों पर रखकर हल्के-हाथों से दबाएं। इस प्रोसेस को 2 से 3 बार रिपीट करें। इससे पफी आईज की समस्या दूर होगी।

PunjabKesari

आलू की स्लाइस से करे आँखो की सूजन दूर 

आलू की पतली स्लाइल काटकर फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद उसे आंखों पर 10-15 मिनट तक रखें। इसकी ठंडक से आंखों की सूजन मिनटों में गायब हो जाएगी। आप चाहे तो आलू के रस को ठंडा करके भी लगा सकते हैं।

ग्रीन टी बैग

दो ग्रीन टी बैग को पानी में उबाल लें। फिर इसे ठंडा करके 5-10 मिनट तक आंखों पर रखें। इससे ना सिर्फ सूजन दूर होगी बल्कि रोजाना ऐसा करने से डार्क सर्कल्स से भी निजात मिलेगी।

PunjabKesari

भरपूर पानी पिएं

पफी आईज से छुटकारा पाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। इससे बॉडी व त्वचा हाइड्रेट रहेगी। दिनभर में 8-9 गिलास पानी पीने के साथ रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद 1 गिलास जरूर पिएं।

Related News