23 APRTUESDAY2024 7:16:54 PM
Nari

वास्तु: छोटी-छोटी बातों में छिपा सुख-समृद्धि का राज, जानिए कैसा होना चाहिए आपका घर?

  • Edited By neetu,
  • Updated: 02 Jan, 2022 10:31 AM
वास्तु: छोटी-छोटी बातों में छिपा सुख-समृद्धि का राज, जानिए कैसा होना चाहिए आपका घर?

हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। ऐसे में घर से जुड़ी छोटी-छोटी गलतियां भी वास्तुदोष का कारण बन सकती है। इसके कारण घर व जीवन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप वास्तु शास्त्र को मानते हैं तो आज हम आपको घर से जुड़े वास्तु के बारे में बताते हैं। मान्यता है कि इन बातों का ध्यान रखने से घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति का वास होता है। जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है।

इस दिशा में हो मुख्य द्वार

घर का मुख्य द्वार किसी भी दिशा में हो सकता है। वास्तु अनुसार, इसके उत्तर दिशा में होने से धन संबंधी समस्याएं नहीं होती है। दक्षिण दिशा में मेन गेट होने से किस्मत साथ देती है। पूर्व दिशा में बना मुख्य द्वार घर में शांति बनाए रखता है। इसके अलावा वास्तु अनुसार, पश्चिम दिशा पर मुख्य द्वार होने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

PunjabKesari
pc: housing

मुख्य द्वार रखें साफ

वास्तु अनुसार, घर का मेन गेट हमेशा साफ होना चाहिए। माना जाता है कि धन की देवी लक्ष्मी को साफ-सफाई बेहद पसंद हैं। ऐसे में मुख्य द्वार साफ होने से घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली बनी रहती है। इसके विपरीत घर के बाहर गंदगी होने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती रहती है।

इस दिशा में लगाएं पौधे

वास्तु अनुसार, घर की उत्तर दिशा में हरे-भरे पौधे लगाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ सुख-समृद्धि का वास होता है। आप इस दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगा सकते हैं। वास्तु में इसे बेहद शुभ माना गया है। इसके अलावा इस बात का ध्यान रखें कि यहां पर लगे गमलों का रंग भी हरा होना चाहिए। मान्यता है कि इससे घर में अन्न व धन की बरकत बनी रहती है। मगर इस दिशा में डस्टबिन, वॉशिंग मशीन, झाड़ू, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों आदि को लगाने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे धन हानि होने का खतरा रहता है।

इस दिशा और रंग का हो किचन

वास्तु अनुसार घर का किचन हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में ही बनवाना चाहिए। इसके साथ ही इसकी दीवारों का रंग लाल, नारंगी और पिंक आदि करवाना चाहिए।

इस दिशा में हो ड्राइंग रूम

घर का ड्राइंग रूम व काम करने के अन्य स्थान उत्तर दिशा में होना शुभ माने जाते हैं।

PunjabKesari

pc: Homify

पश्चिम दिशा में करवाएं ऐसा रंग

वास्तु अनुसार, घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लॉकर रूम होना शुभ होता है। इसके साथ ही यहां पर सफेद या पीले रंग करवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे धन संबंधी समस्याएं दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके अलावा पढ़ाई के लिए यह स्थान अनुकूल होने से आप इस दिशा पर स्टडी रूम बनवा सकते हैं।

 

 

 

 

Related News