27 APRSATURDAY2024 5:54:29 AM
Nari

पाचन तंत्र स्वस्थ रखेंगे भिगे हुए ये 4 सूपरफूड्स, फायदे जानकर शुरु कर देंगे खाना

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Feb, 2024 04:03 PM
पाचन तंत्र स्वस्थ रखेंगे भिगे हुए ये 4 सूपरफूड्स, फायदे जानकर शुरु कर देंगे खाना

भारत के लगभग हर प्रदेश में खाने की कुछ चीजों का सेवन भिगोकर किया जाता है। घर के बड़े लोग और बुजुर्गों की मानें तो खाने की कई चीजें ऐसी हैं जिन्हें भिगोकर खाने से उनके पोषक तत्व बढ़ जाते हैं। भिगे हुए बादाम, काजू, मुनक्के का सेवन करने से शरीर को ढेरों फायदे होते हैं। भिगोकर इन फूड्स का सेवन करने से इम्यूनिटी भी मजबूत बनती है और पाचन क्रिया भी स्वस्थ रहती है। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसे फूड्स बताते हैं जिन्हें भिगोकर खाने से आपको अनगिनत फायदे होंगे। आइए जानते हैं।   

चिया सीड्स

इनका सेवन शरीर को कई परेशानियों से राहत दिलवाने में मदद करता है। वहीं यदि रात भर पानी में भिगोकर सुबह के समय इसका सेवन किया जाए तो पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसमें ओमेगा 3, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इनका सेवन करने से हड्डियों को मजबूत बनाने, दिमाग को तेज करने में भी मदद मिलती है। 

PunjabKesari

ओट्स 

यह फाइबर से भरपूर होते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करते हैं। रात में भिगोकर यदि इनका सुबह सेवन किया जाए तो इम्यूनिटी और पाचन तंत्र, मजबूत बनता है। 

क्विनोआ

क्विनोआ में आयरन, फाइबर और प्रोटीन ज्यादा मात्रा में मौजूद होता है। रात में भिगोए हुए क्विनोआ का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है और शरीर की इम्यूनिटी पॉवर मजबूत बनती है। 

PunjabKesari

दाल 

दाल प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत मानी जाती है। इसके अलावा इसमें विटामिन-बी6, विटामिन-सी, आयरन, फाइबर, पौटेशियम, कॉपर, फास्फोरस, फोलेट पाया जाता है। भिगो हुए दाल का सेवन करने पाचन मजबूत बनता है और उसमें पोषक तत्वों की मात्रा भी बढ़ जाती है। 

इन बातों का भी रखें ध्यान 

. नट्स और सीड्स को सिर्फ 6-8 घंटे तक भिगोकर रखें। वहीं दालों को 12 घंटे तक भिगोकर आप इनका सेवन कर सकते हैं। 

PunjabKesari

. भिगोने के लिए इसमें फिल्टर वाले पानी का इस्तेमाल करें और थोड़ा सा नमक भी जरुर डालें। 

. भिगोने के बाद इनका सेवन अच्छी तरह से पानी सुखाकर ही करें। 

Related News