27 APRSATURDAY2024 4:22:11 AM
Nari

वजन और तनाव घटाने में बेहद मददगार मखाना, सेवन करने के 5 तरीक

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Oct, 2020 10:46 AM
वजन और तनाव घटाने में बेहद मददगार मखाना, सेवन करने के 5 तरीक

मखाना खाने में टेस्टी होने के साथ कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है। कमल के फूलों के बीजों से तैयार मखानों को खाने में ड्राई फ्रूट्स की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इसमें विटामिन, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, एंटी- ऑक्सीडेंट, एंटी- वायरल गुण होने से डायबिटीज कंट्रोेल में रहने के साथ इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही कैलोरी कम होने के साथ वजन बढ़ने की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है। तो चलिए आज हम इससे मिलने वाले बेहतरीन फायदों के बारे में बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं डेली डाइट में किस तरह शामिल किया जा सकता है। 

यूं करें सेवन

- मखानों को देसी घी में हल्का भूनकर ऊपर से नमक मिलाकर खा सकते हैं।
- बेसन को भूनकर मखाने मिलाकर इससे लड्डू तैयार कर सेवन करें।
- इसे फलों में मिलाकर भी सेवन किया जा सकता है।
- खीर में ड्राई फ्रूट्स के साथ मखाने डालकर खाया जा सकता है।

nari,PunjabKesari

एक हैल्दी स्नैक्स होने के तौर पर इसे पूरे दिन में किसी भी समय खाया जा सकता हैं। तो चलिए अब जानते हैं इससे मिलने वाले लाजबाव फायदों के बारे में...

वजन घटाने में फायदेमंद

मखानों में कैलोरी व फैट कम मात्रा में होती है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। साथ ही खाने में स्वादिष्ट होने से बाहर की तली- भुनी व मसालेदार चीजों को खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम हो वजन नियंत्रण में रहता है। 

दिल रहेगा स्वस्थ

इसके सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसतरह ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहने से दिल स्वस्थ रहता है। ऐसे में दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट में मखानों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहती है। 

nari,PunjabKesari

तनाव होगा दूर

सोने से पहले 1 गिलास गुनगुने दूध के साथ मखानों का सेवन करने से तनाव कम होता है। ऐसे में अच्छी व गहरी नींद आने में मदद मिलती है।

मजबूत हड्डियां

कैल्शियम, आयरन, विटामिन आदि पोषक तत्वों से भरपूर मखानों का सेवन करने से मांसपेशियों व हड्डियों में मजबूती आती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। ‌

खून बढ़ाएं

इसमें आयरन व एंटी-ऑक्सीडेंट अधिक होने से खून की कमी पूरी होती है। साथ ही खून साफ हो चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है।

स्किन करेगी ग्लो

एंटी- एजिंग गुणों से भरपूर मखानों को खाने से बढ़ती उम्र के प्रभाव को कम करने में मदद मिलती है। पिंपल्स, दाग-धब्बे, झाइयां व झुर्रियां दूर हो चेहरे पर नेचुरली ग्लो आता है।

nari,PunjabKesari
 
इम्यूनिटी बढ़ाएं

विटामिन, मिनरल्स व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर मखानों का सेवन करने से शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलते हैं। ऐसे में इम्यून सिस्टम मजबूत हो बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

प्रेगनेंसी में मखानों को खाने से कमजोरी व थकान की परेशानी दूर होती है। साथ ही बच्चे का विकास बेहतर तरीके से होता है। मगर फिर भी इसके सेवन से पहले एक बार डाक्टर से सलाह जरूर लें। 


 

Related News