02 JULTHURSDAY2026 7:37:44 AM
Nari

सेब खाने के ये 10 बेमिसाल फायदे

  • Edited By Nisha thakur,
  • Updated: 29 Jul, 2018 10:54 AM
सेब खाने के ये 10 बेमिसाल फायदे

सेब (Apple) खाने के फायदे : आप ने अक्सर लोगों को कहते सुना होगा 'एन एपल ए डे, कीप्स द डॉक्टर अवे' अर्थात रोजाना एक सेब खाओ और डॉक्टर को दूर भगाओ। रोजाना सेब खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। कुछ लोग सेब के छिलके उतार कर खाते हैं जो कि गलत है। सेब के छिलकों में कई सारे पोष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। वजन कम करने के साथ ही सेब खाने से शरीर को और भी कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं सेब को छिलके समेत खाने से शरीर को क्या फायदे होते है।

 

सेब के फायदे (Apple Benefits) 

 

एनीमिया दूर भगाए

सेब में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। रोजाना 1 सेब खाने से शरीर में खून की मात्रा पूरी होती है। अगर आप में भी एनीमिया की है तो सेब को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 

 

ब्लड शुगर

डायबिटीज पेशेंट के लिए सेब खाना बहुत फायदेमंद है। छिलको समेत सेब खाने से डायबिटीज कंट्रोल में रहती है। 

 

मोटापा कम करें


आजकल 5 से 3 लोग मोटापे की समस्या से परेशान हैं। मोटापा होने से डायबिटीज, बीपी और भी कई सारी हैल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं। मोटापे को कम करने सेब खाना  शुरू करें। 

 

याददाश्त करें तेज

सेब में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो याददाश्त को बढ़ाने में सक्रिय है। रोजाना एक सेब खाने से याददाश्त तेज होने लगती है। 

 

कैंसर

आज के समय में कैंसर की बीमारी आम सुनने को मिलती है। आम इंसान हीं नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार्स को कैंसर की समस्या से जूझ रहे हैं। रोजाना सेब खाएं। इसमें कैल्शियम, इंजाइम, एंटी ऑक्सीडेंट और प्लेविनाइड के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर पैदा करने वाले तत्वों को खत्म करने का काम करता है।

 

दातों में सड़न

सेब का छिलका दातों में कैवटी को होने से रोकता है। इसके अलावा प्रैग्नेंसी में इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है।

 

पित्ते की पत्थरी


सेब में साइडर सिरका के भरपूर मात्रा पाई जाती है जो गुर्दे की पथरी बनने से रोकता है। रोजाना 1 सेब खाएं और गुर्दे की पथरी से राहत पाए। 

 

एनर्जी बढाए

शरीर में ऊर्जा प्रदान करने के लिए सेब एक अच्छा स्त्रोत होता है। ये फेफड़ो के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति करने का काम करता है। शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ाने के लिए  अपनी डाइट में सेब को शामिल करें। 

 

आंखों में कैटरेक्ट


बड़ों से लेकर छोटे बच्चे तक आजकल ज्यादातर लोग आंखों पर मोटे-मोटे चश्मे लगाकर घूम रहे हैं। चश्मा हटाने के लिए रोजाना सेब खाएं। 

 

कब्ज से छुटकारा 

सेब में फाइबर की काफी मात्रा होती है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती हो उनके लिए सेब खाना फायदेमंद है। 


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News