25 APRTHURSDAY2024 9:51:45 PM
Nari

हेल्थ प्रॉब्लम के हिसाब से करें दही का सेवन

  • Updated: 23 Jun, 2018 12:41 PM
हेल्थ प्रॉब्लम के हिसाब से करें दही का सेवन

दही सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स आदि पोषक तत्व पाएं जाते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्मियों में ताजे दही की छाछ बना कर पीने से पेट की गर्मी और अन्य समस्याओं से राहत मिलती हैै। दही में दूध से ज्यादा कैल्शियम होता है इसलिए इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

इस तरह करें इस्तेमाल
गर्मी के मौसम में दही का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है। दही में नमक और चीनी के अलावा कुछ अन्य चीजों को मिक्स करके खाने से कई बीमारियों से छुटकारा पा सकता है। आइए जानिए हेल्थ प्रॉब्लम के हिसाब से किस तरह खाएं दही?

1. अनिंद्रा 
अनिंद्रा की समस्या होने पर दही का सेवन काफी फायदेमंद है। इस समस्या से राहत पाने के लिए सोने से पहले दही में सौंफ और शक्कर मिला कर खाएं। इसे खाने के बाद आपको काफी नींद आएगी। इसके अलावा पेट की जलन से भी राहत मिलेगी।

2. वजन घटाए
आज के बहुत से लोग मोटापे से परेशान है। वह वजन घटाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज, डाइटिंग आदि करते हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान है तो लो फैट दही में काली मिर्च, काला नमक और जीरा मिला कर खाएं। आपको काफी फायदा मिलेगा।

3. डाईजेशन होगा सही
दही के सेवन डाईजेशन स्वस्थ रहता है और भूख बढ़ती है। इसके लिए दही में काला नमक और भुना हुआ जीरा मिक्स करके खाएं।

4. पाइल्स से मिलें राहत
कब्ज की समस्या रहने पर पाइल्स की समस्या होने लगती है। यह समस्या काफी पेनफुल होती है। इससे राहत पाने के लिए दही में अजवाइन मिला कर खाएं। आपको बहुत जल्दी फायदा मिलेगा।

5. आधे सिर दर्द
कुछ लोग आधे सिर दर्द की समस्या से परेशान होते हैं। वह इसे ठीक करने के लिए कई तरह की मेडिसिन लेते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान तो दही में चावल मिक्स करके खाएं। 

6. वजन बढ़ाने के लिए
अगर आपका दुबलापन आपकी पर्सनैलिटी घटा रहा है तो दही का इस तरह इस्तेमाल करें। आप दही में शक्कर और ड्राई फ्रूट्स मिक्स करके खाएं। इससे शारीरिक कमजोरी भी दूर होगी और आपका वजन भी बढ़ेगा।

7. मुंह के अल्सर
दही में शहद मिक्स करने से यह एंटी-बायोटिक की तरह काम करता है। इसे खाने से मुंह के अल्सर की समस्या से राहत मिलती है


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News