28 APRSUNDAY2024 12:07:08 PM
Nari

बड़े काम का है छोटा सा करौंदा, बीमारियां रहेगी कोसों दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Mar, 2021 03:07 PM
बड़े काम का है छोटा सा करौंदा, बीमारियां रहेगी कोसों दूर

सेहत को दुरुस्त रखने के लिए पौष्टिक व एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर चीजें खानी चाहिए। ऐसे में करौंदा का सेवन करना बेस्ट ऑप्शन है। इसे अंग्रेजी में Carissa Carandas, Craneberry कहते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से दिल व दिमाग स्वस्थ रहने के साथ वजन कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही शरीर को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में इसे सुपरफूड कहा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से...

1. दिल रहे स्वस्थ 

यह शरीर में गुड़ कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करता है। ऐसे में दिल स्वस्थ रहने से हार्ट अटैक आने व इससे जुड़ी बीमारियों के लगने का खतरा कम रहता है। 

PunjabKesari

2. स्मरण शक्ति बढ़ाए

करौंदा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल गुण दिमाग की कोशिकाओं को पोषण पहुंचाते हैं। ऐस में दिमाग स्वस्थ रहने से स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। साथ ही चिंता व तनाव दूर रहने से दिनभर फ्रेश फील होता है। 

3. यूटीआई की समस्या होगी दूर 

यूटीआई की समस्या से परेशान लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। यह शरीर में मौजूद बैक्टीरिया की सफाई करने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना इसका 1 गिलास जूस का सेवन करें। 

PunjabKesari

4. इम्यूनिटी होगी तेज

पोषक व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर करौंदा का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। ऐसे में मौसमी व अन्य बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

5. स्वस्थ दांत

इसके सेवन से दांत व मसूड़ों को मजबूती मिलती है। ऐसे में इससे जुड़ी समस्याओं से आराम रहता है।

6. वजन कम करे 

करौंदा में कैलोरी कम व फाइबर अधिक होता है। ऐसे में इसके सेवन से लंबे समय कर पेट भरा रहता है। ऐसे में भूख शांत होने से वजन बढ़ने की परेशानी से आराम रहता है। साथ ही यह पेट, जांघों, कमर के आसपास जमा एक्सट्रा चर्बी को कम करने में मदद करता है। 

PunjabKesari

करौंदा के नुकसान

- गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका सेवन डॉक्टर की सलाह से करना चाहिए। असल में, करौंदा में सैलिसिलिक एसिड अधिक होता है। ऐसे में इससे एलर्जी की परेशानी हो सकती है। 

- इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में सूजन की शिकायत हो सकती है। साथ ही पाचन तंत्र खराब हो सकता है। 

- इसमें कुछ ऐसे एसिड होते हैं जो किडनी स्टोन की समस्या पैदा करने का काम करते हैं। 

- इसमें चीनी अधिक होने से शुगर लेवल बढ़ने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 
 

Related News