27 APRSATURDAY2024 8:08:18 AM
Nari

Relationship Tips: लड़कियों को पसंद आती है लड़कों की ये आदतें

  • Edited By palak,
  • Updated: 08 Oct, 2022 05:35 PM
Relationship Tips: लड़कियों को पसंद आती है लड़कों की ये आदतें

लड़कियां स्वभाव से चंचल होती हैं। उनसे कोई थोड़ा सा हंसकर बात करे तो वह उसकी हो जाती हैं। लेकिन जब बात लड़कों की आती हैं तो लड़कियां उनकी कुछ बातों का पसंद नहीं करती। वहीं दूसरी तरफ लड़कों की कुछ आदतें लड़कियों को बहुत पसंद आती हैं। इन आदतों के साथ लड़कियां लड़कों को बहुत जल्दी अपना लेती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

फिटनेस फ्रीक लड़के आते हैं पसंद 

लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत पसंद आते हैं जो अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस होते हैं और अपनी सेहत का खास ध्यान रखते हैं। अपनी बॉडी को मैंटेन करके रखते हैं। लड़कियों को ऐसे लड़के बहुत ही भाते हैं। खासकर लड़कों की फिट बॉडी लड़कियों को आकर्षित करती हैं। 

PunjabKesari

थोड़े मजाकिया स्वभाव के लड़के आते हैं पसंद 

लड़कियों को ऐसे लड़के भी बहुत पसंद आते हैं जो थोड़े मजाकिया स्वभाव के होते हैं। लेकिन बोरिंग लड़कों से लड़कियां दूर ही रहना पसंद करती हैं। जो लड़के उनके साथ-साथ उनकी सहेलियों के साथ मजाक करें और उनकी तारीफ करे, ऐसे लड़के भी लड़कियों को भी बहुत अच्छे लगते हैं। 

हर समय हंसते हुए लड़के 

लड़कियां ऐसे लड़कों को अपना पार्टनर बनाना पसंद करती हैं जो हमेशा मुस्कुराते रहते हैं। अगर कोई परेशानी भी आ जाए तो भी लड़के हंसते हुए उसका सामना करें। पैनिक हुए बिना हर स्थिति को फेस करें। ऐसे लड़के भी लड़कियों का दिल बहुत जल्दी चुरा लेते हैं। खासकर खिलखिलाते हुए चेहरे वाले लड़के लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। 

PunjabKesari

भविष्य को लेकर सीरियस लड़के

जो लड़के अपने भविष्य को लेकर सीरियस होते हैं।  ऐसे लड़के भी लड़कियों को बहुत पसंद आते हैं। जिन लड़कों को पता होता है कि उन्हें जिंदगी में क्या करना है ऐसे लड़के भी लड़कियों को बहुत भाते हैं। ऐसे लड़कों की तरफ लड़कियां खींची चली जाती हैं। 

ख्याल रखने वाले 

लड़कियों को केयर करने वाले लड़के भी बहुत अच्छे लगते हैं। ऐसे लड़कों को देखकर लड़कियों का लगता है कि वह उनका जीवन भर ख्याल रखेंगे। इसके अलावा कूल डूड लड़के और इंटलेक्चुएल लड़के भी लड़कियों को बहुत ही भाते हैं। 

PunjabKesari


 

Related News