28 APRSUNDAY2024 5:38:31 PM
Nari

गणेश चतुर्थी: बप्पा को लगाएं घी और गुड़ का भोग, पैसों की किल्लत होगी दूर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 08 Sep, 2021 10:45 AM
गणेश चतुर्थी: बप्पा को लगाएं घी और गुड़ का भोग, पैसों की किल्लत होगी दूर

गणेश चतुर्थी का पावन पर्व 10 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार से शुरु हो रहा है। यह त्योहार पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दौरान सच्चे मन से गणेश जी पूजा, व्रत करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। वहीं बहुत से लोग इस दौरान घर पर गणेश जी की मूर्ति स्थापना करते हैं। ऐसे में अगर आप इस शुभ पर्व पर कुछ खास उपाय करके विघ्नहर्ता की कृपा पा सकती है। चलिए जानते हैं कुछ उपायों के बारे में...

गणेश चतुर्थी पर ऐसे करें पूजा

सुबह नहाकर साफ कपड़े पहनें। साफ आसन बिछाकर गणेश जी की पूजा करें। धूप, दीपक जलाएं। उसके बाद फल, फूल, चावल, रौली, मौली, पंचामृत से स्त्रान करवाएं। बप्पा को तिल व गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाएं। अगर आप व्रत रख रही है तो लाल रंग के कपड़े पहनें। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्याएं दूर होकर सुख-शांति मिलती है।

गणेश यंत्र करें स्थापित

गणेश यंत्र बेहद ही चमत्कारी यंत्र कहलाता है। गणेश चतुर्थी के दिन इसे घर में स्थापित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि चतुर्थी में इस यंत्र की स्थापना व पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है। इस यंत्र के घर में रहने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली बनी रहती है।

PunjabKesari

मिठाई चढ़ाएं

हर कोई जानता है कि गणेश जी को मोदक और लड्डू अतिप्रिय है। ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए मोदक, बेसन के लड्डू, मोतीचूर के लड्डू, गुड़ और नारियल से बनी चीजें आदि भोग लगाएं। बप्पा को मोदक बेहद पसंद है। मान्यता है कि इसका भोग लगाने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिलती है। साथ ही घर में सुख-समद्धि, खुशहाली व बरकत बनी रहती है।

सफलता पाने के लिए करें मंत्र जप

गणेश जी दुखों को हरने वाले हैं। ऐसे में अगर आप किसी काम में बार-बार असफल हो रहे हैं तो हर बुधवार को गणेश जी के 'त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय। नित्याय सत्याय च नित्यबुद्धि नित्यं निरीहाय नमोस्तु नित्यम्।' मंत्र का जप करें। मान्यता है कि इससे काम में आने वाली समस्याएं दूर होती है।

दूर्वा

दूर्वा भगवान गणेश की प्रिय चीजों में से एक है। ऐसे में उनकी कृपा पाने के लिए रोजाना सुबह नहाकर गणेश मंदिर में पांच दूर्वा यानी हरी घास चढ़ाएं। इसे चरणों में रखने से बचा चाहिए। इसलिए दूर्वा को हमेशा गणपति बप्पा के मस्तक पर रखें। इसे चढ़ाने के दौरान 'इदं दुर्वादलं ऊं गं गणपतये नमः' मंत्र का जप करें।

PunjabKesari

गणपति मंत्र का करें जाप

गणेश जी की पूजा करने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके बैठें। पूजा करने के बाद गणेशजी के मंत्र 'ऊं श्रीगणेशाय नम:' का 108 बार जप करें। शाम को कथा सुनें और गणेशजी की आरती करें।

शमी का पत्ते चढ़ाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को शमी का पौधा अतिप्रिय है। इसलिए जीवन में धन व सुख की प्राप्ति के लिए रोजाना बप्पा को शमी के कुछ पत्ते चढ़ाएं।

गणेश चतुर्थी पर करें विशेष पूजा

इस शुभ दिन पर सुबह जल्दी उठकर नहाएं। फिर साफ कपड़े पहनकर गणेश मंदिर में जाकर बप्पा को 21 गुड़ की डली के साथ दूर्वा अर्पित करें। मान्यता है कि इससे मनचाहा फल मिलता है। हो सके तो इस दिन व्रत भी रखें। शाम के समय गणपति अर्थवशीर्ष का पाठ करें। गणेश को तिल के लड्डुओं का भोग लगाएं। इसी प्रसाद को खाकर व्रत खोलें। 

शुद्ध घी और गुड़ का लगाएं भोग

गणेश चतुर्थी के पर्व पर गणपति देव को शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाकर गाय को खिला दें। मान्यता है कि इससे पैसों की किल्लत से छुटकारा मिलता है।

PunjabKesari

हाथी को चारा खिलाएं

जो लोग जीवन में परेशानियों से जूझ रहे हैं वे गणेश चतुर्थी पर हाथी को हरा चारा खिलाएं। इसके बाद बप्पा के मंदिर जाकर प्रार्थना करें। मान्यता है कि इससे जीवन की समस्त समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

गणेश दर्शन करें

गणेश चतुर्थी के खास पर्व पर गणपति बप्पा के दर्शन करने शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि इससे जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसलिए गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर गणेश मंदिर जरूर जाएं। इसके साथ ही अपने सामर्थ्य अनुसार दान करें। इससे श्रीगणेश की असीम कृपा मिलती है।

 

Related News