25 APRTHURSDAY2024 4:51:17 AM
Nari

इम्यून सिस्टम होगा मजबूत अगर फॉलों करेंगे ये टिप्स

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 20 Mar, 2020 01:07 PM
इम्यून सिस्टम होगा मजबूत अगर फॉलों करेंगे ये टिप्स

कोरोना वायरस का खतरा आज पूरी दुनिया में फैला हुआ है। इससे बचने के लिए अपने और अपने आसपास की साफ-सफाई रखना बेहद जरुरी है। इसके साथ ही इससे लड़ने के लिए व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता काफी मजबूत होनी चाहिए। इम्यून सिस्टम कमजोर होने से बीमारियों की चपेट में जल्दी आने का खतरा रहता है। तो चलिए जानते है इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए। मगर उससे पहले जानते है प्रतिरोधक क्षमता कम होने कैसे पता किया जा सकता हैं...

कैेसे जानें इम्यून सिस्टम है कमजोर?

- व्यक्ति को  भूख कम लगती है। 
-  पेट में दर्द, गड़बड़ी रहती है।
- बच्चों के शारीरिक विकास में दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।
- बॉडी में अंदर से सूजम होने की शिकायत होती है। 
- शरीर मे खून की कमी होती है।
- थकान और आलस फील होता है।

Image result for lazy girl,nari

क्या है इम्यून सिस्टम के कमजोर होने के कारण?

- एड्स होने का खतरा
- कैंसर की कोशिकाओं का शरीर में विकास होना
- भोजन खाने में सही तत्व न मिलने के कारण कुपोषण का शिकार होना
- किसी तरह का वायरल या बार-बार बीमार पड़ना
- दवाइयों के सेवन से भी शरीर में कमजोरी आती है। 

Image result for fever girl,nari
 

 कैसे करें इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग?

 

अपने शरीर की प्रतिरोधन क्षमता बढ़ाने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें...

भरपूर नींद लें

रोजाना 7-8 घंटों की नींद लेनी चाहिए। यह आपको रिलैक्स फील करवाने से साथ इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने में मदद करती है।

Image result for sleeping girl,nari

वजन कंट्रोल करें

बढ़े हुए वजन वालों को बीमारियों के लगने के चांचिस ज्यादा होते है। ऐसे में बाहर का जंक और हैल्दी फूड्स खाने की जगह पौष्टिक आहार का सेवन करें।

खुलकर हंसे

अपनी दिनभर की थकान को कम करने के लिए खुलकर हंसे। अपने लिए अलग से टाइम निकालें और खुशी फील करें। 

Image result for laughing family,nari

शराब- सिगरेट न पिएं

इनका सेवन करने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता कम होती है। ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए इनसे दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है। 

खूब फल और सब्जियां खाएं

अपने इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग करने के लिए नियमित रुप से फल और सब्जियों का सावन करें। मगर अस वायरस के फैलने के कारण इन्हें कच्चा खाने की जगह उबालकर या अच्छे से पका कर ही खाएं। इसके साथ अंकुरित दालों का भी सेवन करें। 

Image result for girl eating fruits,nari

पॉजीटिव सोच रखें

मन को शांत रखें। खुशनुमा दोस्तों के साथ रहें और खुद भी पॉजीटिव सोच रखें। किसी चीज से दुखी होने की जगह साकारात्मक सोच के साथ उसे हासिल करने की ठाने।

30 मिनट एक्सरसाइज करें

बेहतर इम्यून सिस्टम के लिए रोजाना खुली हवा में 30 मिनट के लिए योगा या एक्सरसाइज करें। इससे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ शरीर में चुस्ती और फुर्ती आती है।

Image result for yoga girl,nari

जरुरत पड़ने पर हाथ धोएं

किसी भी चीज को छुने और खाने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ करें। ऐसा करने से वायरस के फैलने का खतरा कम होता है। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News