25 APRTHURSDAY2024 12:49:18 AM
Nari

Bleach के बाद चेहरे पर होने वाली जलन व खुजली से ऐसे पाएं आराम

  • Edited By neetu,
  • Updated: 17 Jun, 2021 01:36 PM
Bleach के बाद चेहरे पर होने वाली जलन व खुजली से ऐसे पाएं आराम

चेहरे पर निखार लाने के लिए कई लड़कियां तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है। इनमें से एक है ब्लीच। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरा का निखार बढ़ने के साथ अनचाहे बाल छिप जाते हैं। मगर सेंसिटिव स्किन वाली लड़कियों को ब्लीच करने के बाद अक्सर जलन, खुजली, रेडनेस आदि की समस्या होने लगती है। ऐसे में आप इससे आराम पाने के लिए कुछ घरेलू चीजों को आजमा सकती है। 

चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्लीच के बाद होने वाली जलन व अन्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने के कुछ खास व आसान टिप्स बताते हैं...

 

ठंडा दूध आएगा काम

ब्लीच की जलन को शांत करने के लिए ठंडे दूध का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे जलन शांत होने के साथ स्किन अंदर से पोषित होगी। इसके लिए  कॉटन बॉल को ठंडे दूध में डुबोकर प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। 

PunjabKesari

आलू के छिलका करें इस्तेमाल 

आलू के छिलके में हीलिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती है। ऐसे में ब्लीच के बाद जलन से बचने के लिए आलू का छिलका प्रभावित जगह पर रगड़ें। फिर ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे आपको आराम मिलेगा। 

चंदन पाउडर से मिलेगी राहत

आप ब्लीच की जलन को शांत करने के लिए चंदन पाउडर का पैक भी लगा सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच चंदन पाउडर और जरूरत अनुसार गुलाब जल मिलाएं। तैयार मिश्रण को 5-10 मिनट तक फ्रिज में रखकर ठंडा करें। बाद में 10 मिनट तक प्रभावित जगह पर लगाकर ठंडे पानी से साफ कर लें। इससे आपकी ब्लीच की जलन व रेडनेस की समस्या शांत होगी। साथ ही स्किन को ठंडक व फ्रेश फील होगा। 

बर्फ से बनेगी बात 

अक्सर गर्मियों में जलन से राहत पाने के लिए लोग बर्फ लगाते हैं। ठीक उसी तरह ब्लीच की जलन को शांत करने के लिए आप बर्फ इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए कॉटन के कपड़े में बर्फ लपेटकर प्रभावित जगह पर 3-5 मिनट तक मसाज करें। इससे आपको जलन, खुजली व रेडनेस राहत मिलेगा। इसके साथ ही ठंडक का अहसास होगा। 

PunjabKesari

नारियल पानी आएगा काम 

नारियल पानी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इसे स्किन पर लगाने से जलन, खुजली, रेडनेस की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके नारियल पानी को ठंडा करके कॉटन की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं। 10- 15 मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। 

Related News