26 APRFRIDAY2024 7:15:41 AM
Nari

डिलीवरी के बाद Shilpa Shetty ने 3 महीनों में यूं घटाया था वजन, वर्किंग मदर्स जरूर फॉलो करें ये टिप्स

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Jun, 2023 01:25 PM
डिलीवरी के बाद Shilpa Shetty ने 3 महीनों में यूं घटाया था वजन, वर्किंग मदर्स जरूर फॉलो करें ये टिप्स

शिल्पा शेट्टी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। वो देखने में बेहद खूबसूरत और फिट हैं। 2 बच्चों की मां के उम्र का अंदाजा लगाना बहुत मुश्किल है। साल 2012 में उन्होंने  अपने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान उनका वजन 32 किलो तक बढ़ गया था। लेकिन शिल्पा ने बढ़े आराम से तीन महीने के अंदर वेट लॉस किया। आप भी इन पोस्ट प्रेग्नेंसी की टिप्स से आप बहुत आराम से वेट लॉस कर सकती हैं। आइए आपको बताते हैं...

PunjabKesari
​पोस्‍ट प्रेग्‍नेंसी डाइट

शिल्‍पा सुबह उठकर सबसे पहले एक प्‍लेट पपीते पर नींबू का रस डालकर एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेती थीं। इसके बाद वो एक कप दूध से बनी चाय पीती थीं और नाश्‍ते में दलिया या दो उबले हुए अंडे खाती थीं।
वहीं एक्ट्रेस लंच में क्‍यूनोआ से बनी दो रोटी या एक छोटी कटोरी दाल के साथ चावल, मछली या सब्‍जी लेती थीं। लंच खत्‍म करने के बाद शिल्‍पा एक टुकड़ा गुड़ जरूर खाती थीं।

​शिल्‍पा शेट्टी का डिनर मैन्‍यू


लंच के दो घंटे बाद स्‍नैक्‍स में शिल्‍पा एक गिलास छाछ लेती थीं और शाम को ब्राउन शुगर के साथ चाय पीती थीं। इसके साथ शिल्‍पा कोई हल्‍का स्‍नैक्‍स भी खाती थीं। डिनर की बात करें तो इसमें शिल्‍पा सब्जियों से बना सलाद खाती थीं। कभी-कभी वो अपने खाने में स्टिर फ्राइड वेजिटेबल्‍स भी लिया करती थीं और प्रोटीन के लिए सूप लेती थीं।

PunjabKesari

​पोस्‍ट प्रेग्‍नेंसी वर्कआउट


एक्ट्रेस का  प्रेग्‍नेंसी में 32 किलो वजन बढ़ गया था जिसे उन्‍होंने 3 महीने में कम किया। वेट लॉस के लिए शिल्‍पा हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करती थीं जिसमें दो दिन योग, दो दिन स्‍ट्रेंथ ट्र्रेनिंग और एक दिन कार्डियो एक्‍सरसाइज शामिल थी। योग के बाद वह 10 मिनट के लिए मेडिटेशन करती थीं। शिल्‍पा का कहना है कि मेडिटेशन से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।

PunjabKesari

इन नियमों को फॉलो किया था सख्ती से

1.हफ्ते में छह दिन डायट प्‍लान जरूर फॉलो करना है। शिल्‍पा हमेशा कोशिश करती थीं कि वो इस रूल को न तोड़ें।
2.प्रेग्‍नेंसी के बाद शिल्‍पा संतुलित आहार ही लेती थीं। शिल्‍पा रोज 1800 कैलोरी लेती थीं।
3.वजन कम करने के लिए रात के 8 बजे के बाद वह कुछ नहीं खाती थीं और रात को सोने से 3 घंटे पहले खाना खाती थीं।
4.शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोज दस गिलास पानी जरूर पिएं। शिल्‍पा बादाम का दूध, सरसों और अलसी के बीज भी खाती थीं।
5. वहीं शिल्‍पा हफ्ते में एक दिन चीट डायट भी लेती थीं।

नोट- डिलीवरी के बाद वेट लॉस के लिए एक्सपर्ट्स से सलाह लें।

Related News