26 APRFRIDAY2024 12:09:12 AM
health

यूरिन के रंग से पता लगाएं, सेहत ठीक है या खराब

  • Updated: 13 Sep, 2016 11:10 AM
यूरिन के रंग से पता लगाएं, सेहत ठीक है या खराब
यूरिन का रंग बदलना : यूरिन शरीर के अपशिष्ट उत्पादों को निकालने का एक प्राकृतिक तरीका है। इसका सामान्य रंग हल्‍के पीले से थोड़ा गहरा पीला हो सकता है लेकिन क्या आपको पता अाप  यूरिन के रंग से अपनी सेहत का हाल जान सकते है। अगर नहीं तो आज हम अापको यूरिन के कुछ रंग के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से अाप अपनी सेहत का राज जान सकते है।   यूरिन का रंग बदलने पर हो जाएं अलर्ट, इन बीमारियों का होता है संकेत
 
 
1. हल्का पीला
 
डॉक्टर के अनुसार, यूरीन का रंग हल्का पीला होने का मतलब आपका स्वस्थ्य बिल्कुल ठीक है और आपका शरीर अच्छे से काम कर रहा है।
 
 
2. पीला
 
जब शरीर अच्छे से हाइड्रेटेड नहीं करता है तो यूरिन का रंग पीला हो जाता है। इससे बचने के लिए तरल पदार्थ अधिक से अधिक मात्रा में लें। 
 
 
3. गहरा पीला
 
अधिक दवाईयों को खाने से भी यूरिन का रंग गहरा हो जाता है। अगर अापके साथ भी एेसा होता है तो अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें क्योंकि यह लीवर की समस्या भी हो सकती है।
 
 
4. दूधिया सफेद
 
अगर यूरिन का रंग  दूधिया सफेद है तो यह यूरीन इंफेक्शन या किडनी की पथरी के कारण भी हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर के पास जरूर जाएं।
 
 
5. लाल या गुलाबी
 
जब अाप खाने में कोई लाल रंग का खाना खाते है। तब यूरिन का रंग लाल या गुलाबी रंग में बदलता है। अगर आपने इस रंग के पदार्थ का सेवन नहीं किया । तब भी यूरिन इस रंग का अाता है तो ऐसे में यूरीन से रक्त आने का संकेत होता है।
 
 
6. नारंगी
 
यूरिन की समस्याओं को रोकने के लिए ली गई दवाईयों से यूरिन का रंग नारंगी हो सकता है।
 
 
 
डॉक्टर की सलाह जरूरी
 

अगर अाप यूरिन के रंग में बदलाव का कारण समझ नहीं पा रहे है तो अपने डॉक्टर के पास जाकर सलाह लें। इसका सही ढंग से इलाज करवाए।  

Related News