19 APRFRIDAY2024 12:47:21 PM
Nari

प्याज के रस से 1 महीने में पाएं बालों की हर प्रॉब्लम से छुटकारा

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 04 Feb, 2018 11:01 AM
प्याज के रस से 1 महीने में पाएं बालों की हर प्रॉब्लम से छुटकारा

लड़के हो या लड़कियां हर कोई खूबसूरत और चमकदार बाल पाने के लिए न जाने क्या कुछ करते हैं। बालों को सुंदर बनाने के लिए कुछ लोग हेयर ट्रीटमेंट और स्पा का सहरा भी लेते हैं। इस पर बहुत सारे पैसे और समय लगता है। कई लोगों को तो इन कैमिकल युक्त ट्रीटमेंट का यूज करने से नुकसान भी होता है। एेसे में आप प्याज के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-सेप्ट‍िक, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों की अच्छी मात्रा होती है। जो बालों को सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। प्याज के रस का इस्तेमाल बहुत से हेयर प्रॉडक्ट में भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल करने से बालों के रूखेपन को दूर करके इनकी चमक को बनाएं रखता है। आइए जानें इसके फायदों के बारे में। 

 

प्याज के रस से होने वाले लाभ

1. बालों में प्याज का रस लगाने से इनकी जड़े मजबूत होती है। इससे बाल टूटना बंद हो जाते हैं। 

2. इससे रोजाना लगाने से बालों की ग्रोथ अच्छे से होने लगती है।

3. प्याज का रस हफ्ते मे 3 बार लगाने से रूसी की समस्या भी जड़ से खत्म हो जाती है।

4. इसको लगाने से ब्लड सर्कलुशन ठीक ढ़ग से होने लगता है। इससे बालों की लंबाई बढ़ने लगती है।

5. सफेद बालों पर इसको लगाने से बालों का रंग फिर से काला होने लगता है।

 

प्याज का रस बनाने की विधि 

प्याज का रस बनाने के लिए 3 प्याज लें। इनको छिल्कों को उतार कर इसको धो लें। अब इसको मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद मिक्सी पर कपड़ा रखकर प्याज का रस दूसरे वर्तन में उल्टा लें। अब इस रस को उंगलियों की सहायता से धीरे- धीरे बालों पर लगाएं। आधे घंटे बाद माइल्ड शैम्पू से सिर को धो लें। महीने में 2 इसको लगाने से आपको फर्क दिखाई देने लगेगा। 

प्याज का रस और शहद

PunjabKesari
बालों की ग्रोथ को बढाने के लिए प्याज में शहद डालकर लगाएं। 30 मिनट तक इसको लगा रहने दें। अब सिर को माइल्ड शैम्पू से साथ धो लें। हफ्ते में 1 बार इस मिश्रण से बालों की मसाज करने से बाल टूटना बंद हो जाएंगे।


ऑलिव ऑयल और प्याज का रस


डैंड्रफ से छूटकारा पाने के लिए ऑलिव ऑयल और प्याज का रस मिलाकर लगाएं। इस बात का ध्यान रखे की इस मिश्रण को बालों की जड़ी तक अच्छे से लगा लें। इसको 2 घंटे तक लगा रहने दे। रोजाना इस तरह करने से कुछ ही दिनों में डैंड्रफ की समस्या से राहत मिल सकती हैं।

 सेब का रस, दही और प्याज का रस

PunjabKesari
बालों को मजबूती देने के लिए सेब के रस में दही और प्याज का रस मिलाकर लगाएं। हफ्ते में 3 बार एेसा करने से बाल झड़ना बंध हो जाएंगे।


ध्यान रखने योग्य बात


अगर आप को प्याज से एलर्जी है तो आप इसकी जगह लहसुन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बालों पर प्याज का रस लगाने के बाद माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें। इसको इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टरी सलाह भी ले सकती है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News