25 APRTHURSDAY2024 7:18:31 AM
Nari

Femina Miss India 2020 में किसके लुक ने जीता आपका दिल, नेहा धुपिया या चित्रांगदा सिंह?

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 11 Feb, 2021 12:37 PM
Femina Miss India 2020 में किसके लुक ने जीता आपका दिल, नेहा धुपिया या चित्रांगदा सिंह?

बीते दिन फेमिना मिस इंडिया 2020 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया। कोरोना काल के कारण इस बार का यह इंवेट ऑनलाइन यानि डिजीटल ही हुआ। इंवेट में हर बार की तरह बॉलीवुड सेलेब्स ने अपनी लुक से इस पूरे फंक्शन में चार चांद लगाए। नेहा धुपिया से लेकर चित्रांगदा सिंह इस इंवेट में पहुंची। हालांकि दोनों एक्ट्रेस अपनी लुक में कहर ढा रही थी। 

ड्रेस में नजर आई नेहा 

इंवेट में शामिल हुई नेहा व्हाइट लॉन्ग ड्रेस में दिखीं इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर की जैकेट वियर की थी। नेहा की लुक में जो एक खास चीज फैंस को लगी वो था ब्लैक मैटल ज्वैलरी। नेहा ने इस लुक के साथ मिनिमल मेकअप किया था और वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अब भई इस इंवेट की शान नेहा ही नहीं बल्कि चित्रांगदा ने भी अपनी खूबसूरत यैलो ड्रेस के साथ इंवेट अपने नाम किया। 

यैलो आउटफिट में दिखीं चित्रांगदा 

चित्रांगदा ने इस इंवेट के लिए यैलो आउटफिट को चूज किया जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। चित्रांगदा की ड्रेस का आर्म स्टाइल लड़कियों को भी खूब पसंद आ रहा है। वहीं एक्ट्रेस का मेकअप भी ऑन प्वाइंट था। अब भई आपको दोनों में किसका लुक सबसे बढ़िया लगा हमें कमेंट करके बताना न भूलें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

ये स्टार्स भी हुए शामिल 

आपको बता दें कि नेहा और चित्रांगदा के अलावा वाणी कपूर, अपारशक्ति खुराना और पुलकित सम्राट भी नजर आए। बता दें कि इस प्रतियोगिता में तेलंगाना की रहने वाली मानसा वाराणसी ने ‘मिस इंडिया वर्ल्ड 2020’ का ख़िताब अपने नाम किया है। तेलंगाना के हैदराबाद में जन्मीं मानसा पेशे से फाइनेंशियल एक्सचेंज इन्फॉर्मेशन एनालिस्ट हैं।

Related News