03 MAYFRIDAY2024 7:45:57 PM
Nari

भाई सनी- बॉबी संग रिश्तों पर Isha Deol ने तोड़ी चुप्पी! बोलीं- 'कुछ चीजों पर'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 13 Sep, 2023 05:47 PM
भाई सनी- बॉबी संग  रिश्तों पर Isha Deol ने तोड़ी चुप्पी! बोलीं- 'कुछ चीजों पर'

इन दिनों गदर- 2 ने फिल्म इंडस्ट्री में धमाल मचा कर रखा हुआ है। जहां सारे फिल्म स्टार्स सनी पाजी को इतने शानदार कमबैक पर बधाई दे रहे हैं, वहीं जो सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग था, वो था सभी देओल भाई- बहनों का एक साथ आना। दरअसल पिछले दिनों धर्मेंद्र के दोनों परिवारवाले सनी, बॉबी, ईशा, अहाना को एक साथ देखा गया, ये नजारा देखकर फैंस चकरा गए। बता दें कि सालों बाद ऐसा हुआ है कि सारा परिवार एक साथ आया है। 

PunjabKesari
इससे पहले कई इंटरव्यूज में ईशा ने बॉबी- सनी संग अपने रिश्तों पर बात की है। अब मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि कुछ चीजें है जिनके बारे में वो बात नहीं करना चाहती हैं। वहीं देओल भाई- बहनों की मीडिया में दिखी छवि पर ईशा का कहना है कि - मीडिया जानती है लोगों को क्या पसंद आएगा और इसलिए वो उन्हें वैसा कंटेंट देती है। मीडिया अपना काम कर रही है। मैं कभी इसे दिल पर नहीं लेती हूं। ये ऐसा है जिसके बारे में हमेशा से जागरुक रही हूं। मुझे पता है अक्सर हमारे बारे में बात होती है। वो आगे कहती हैं कि कुछ बातें है जिनके बारे में वो बात नहीं करना चाहती हैं। उस मामले में उन्हें चाहे कितना भी बहलाया फुसलाया जाए पर वो इस मुद्दे पर कभी बात नहीं करेंगी। आपको ये जानकर हैरानी होगी की ईशा का अपने भाईयों से रिश्ता अच्छा है। वो बचपन से सनी और बॉबी को राखी बंध रही हैं , पर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करना उन्हें पसंद नहीं है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ESHA DEOL (@imeshadeol)

बता दें लेजेंडरी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो हमेशा से ही साथ हैं, कभी अलग थे ही नहीं, ये तो बस उनकी अटकलें थी, जो उनके बारे में निगेटिव लिखते थे।

Related News