26 APRFRIDAY2024 3:40:05 PM
Nari

दूध में इस 1 चीज को मिलाकर पीने से मिलेंगे कई कमाल के फायदे

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 26 Jan, 2020 12:33 PM
दूध में इस 1 चीज को मिलाकर पीने से मिलेंगे कई कमाल के फायदे

छुहारे में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन, प्रोटीन आदि कई पोषक तत्व होने से यह सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसकी तारीस गर्म होने से यह शरीर में होने वाले दर्द की समस्या से राहत दिलाने के साथ मजबूती देता है। कुछ लोग इसे भिगो कर खाना पसंद करते है और कुछ दूध में मिला कर पीना। ऐसे में अगर इसे दूध में मिला कर पीया जाए तो ये काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के होने का खतरा भी कम रहता है। तो आइए जानते है छुहारे वाले दूध से मिलने वाले अनगिनत फायदो के बारे में...

छुहारे वाला दूध बनाने की सामग्री और विधि

1 कप दूध में 2-3 छुहारे डाल कर उबाले। दूध गाढ़ा होने तक इसे धीमी आंच पर पकाए। दूध गाढ़ा होने के बाद गैस बंद कर दें। अब इसे ठंडा करें और तैयार मिश्रण को मिक्सर में अच्छे से पीस लें। आपका छुहारे वाला दूध बन कर तैयार है। वैसे तो छुहारे मीठे ही होते तो चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती पर आप चाहे तो इसमें इसे मिला सकते है। इसका रोजाना रात को सेवन करना फायदेमंद होता है।

Related image,nari

वजन बढ़ाए

जो लोग अपने कम वजन से परेशान है उन्हें दूध में छुहारे डालकर पीना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी होने से यह वजन बढ़ाने में मदद करता है। 

डायबिटीज रखें कंट्रोल

कैल्शिम, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। इसे भीगो कर या दूध में उबाल कर पीने ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। 

कैंसर का खतरा करें कम

छुहारे में फाइबर, कोलोन तत्व होते है जो कैंसर होने के खतरे को कम करता है। ऐसे में इशका नियमित रूप से सेवन करना चाहिए।

हड्डियां होती है मजबूत

यह शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इस दूध को पीने से मसल्स और हड्डियों को मजबूती मिलती हैं। इसकी तासीर गर्म होने से यह सर्दियों में ठंड से बचाने और शरीर में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है।

Related image,nari

पाचन तंत्र होता है बेहतर

छुहारा में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन सी, पोटैशियम और अन्य पौषक तत्व पाए जाते है। दूध और छुहारे का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। साथ ही पेट की समस्याओं जैसे कि पेट दर्द, कब्ज, एसिडिटी आदि से राहत मिलती है। यह इम्यून सिस्टम स्ट्रांग करने में भी मदद करता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

यह त्वचा और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को साफ कर ग्लोइंग और क्लीयर स्किन दिलाने में मदद करता है। साथ ही यह शरीर में विटामिन की कमियों को पूरा करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

छुहारे वाला दूध पीने से बालों के झड़ने की समस्या कम होती है। साथ ही बाल घने, लंबे और मजबूत होते है। 

Related image,nari

 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News