25 JULSATURDAY2026 6:59:48 PM
Nari

इन घरेलू उपायों से करें पेट के कीड़े साफ

  • Updated: 28 May, 2017 10:38 AM
इन घरेलू उपायों से करें पेट के कीड़े साफ

पंजाब केसरी (सेहत) : गलत खान-पान की वजह से पेट में की़डे की समस्या हो जाती है। यह समस्या ज्यादातर बच्चों में देखी जाती है लेकिन कई बड़े लोगों के पेट की आंतों में भी कीड़े हो सकते हैं। इस वजह से रोगी को बेचैनी, पेट में गैस, बदहजमी और बुखार जैसी कई प्रकार की परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में रोगी को कुछ खाने-पीने का मन नहीं करता और चक्कर आने लगते हैं। गंदी और अशुद्ध हाथों से बनी चीजें खाने से यह समस्या हो सकती है। इसके लिए लोग डॉक्टरों के पास जाकर इलाज करवाते हैं लेकिन कुछ घरेलू उपचार करके भी इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।


1. अजवायन
PunjabKesari
पेट की किसी भी प्रकार की समस्या होने पर अजवायन काफी फायदेमंद रहती है। ऐसे में पेट के कीड़ों को मारने के लिए भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आधा ग्राम अजवायन में समान मात्रा में गुड़ लेकर दोनों को पीस लें और चूर्ण बना लें। दिन में 3 बार इस चूर्ण का सेवन करने से कीड़े पूरी तरह खत्म हो जाते हैं।

2. काला नमक
काला नमक और अजवायन का इकठ्ठा सेवन करने से भी फायदा होता है। इसके लिए चुटकी भर काले नमक में आधा ग्राम अजवायन का चूर्ण मिलाएं और रोजाना रात के खाने के बाद इसका सेवन करने से पेट के कीड़े निकल जाते हैं।

3. अनार के छिलके
PunjabKesari
अनार के छिलकों को सूखाकर इसका चूर्ण बना लें और दिन में 3 बार 1-1 चम्मच लेें। कुछ दिन तक लगातार इसका सेवन करने से फायदा होता है।

4. नीम के पत्ते
PunjabKesari
नीम के पत्तों में एंटीबॉयोटिक होता है जो पेट के कीड़ों को नष्ट करने में मदद करता है। इसके लिए नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिलाकर रोज सुबह पीने से कीड़े नष्ट हो जाते हैं। 

5. तुलसी
PunjabKesari
पेट के कीड़ों को दूर करने के लिए तुलसी के पत्तों को पीस कर इसका रस निकाल लें। दिन में दो बार 1 चम्मच इस रस को पीने से पेट के कीड़े मर जाते हैं। इसके अलावा यह पेट की आंतों को भी अच्छे से साफ करने में मदद करता है।

6. लहसुन
PunjabKesari
लहसुन को पीस कर उसकी चटनी बना लें और उसमें थोड़ा-सा सेंधा नमक मिलाकर सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े नष्ट हो जाते हैं।

Related News