29 APRMONDAY2024 8:50:18 AM
Nari

Vastu Tips: इस दिशा में न लगाएं फैमिली फोटो फ्रेम, बड़े दुर्भाग्य का करना पड़ेगा सामना

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Jan, 2024 04:13 PM
Vastu Tips: इस दिशा में न लगाएं फैमिली फोटो फ्रेम, बड़े दुर्भाग्य का करना पड़ेगा सामना

वास्तु शास्त्र एक ऐसा विज्ञान है जिसे अगर अच्छी तरह से फॉलो किया जाए तो घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। घर का नक्शा और घर में रखी चीजें अगर वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से हो तो घर में positive energy का प्रवाह होता है ऐसा ही घर में रखें फोटो फ्रेम के साथ भी है। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने। वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से घर में तस्वीर लगाते समय कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, वरना वास्तु दोष पैदा हो सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं इसके बारे में...

घर में लगाने चाहिए कितने फोटो फ्रेम

वास्तु शास्त्र के नियमों के हिसाब से घर में सिर्फ 4 फोटो फ्रेम होने चाहिए। इससे ज्यादा फोटो फ्रेम लगाने से वास्तु दोष हो सकता है। वहीं ये फोटो फ्रेम ऐसे होने चाहिए कि एक परिवार की तस्वीर, एक पितरों की तस्वीर, एक भगवान जी की तस्वीर और एक दांपत्य जीवन की तस्वीर। इस हिसाब से कुल मिलाकर घर में सिर्फ 4 फोटो फ्रेम लगना ही शुभ माना जाता है।

PunjabKesari

इस दिशा में लगाएं फोटो फ्रेम

फोटो फ्रेम लगाते हुए दिशा पर भी खास ध्यान देने की जरूरत है। पितरों की तस्वीर हमेशा दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। वहीं भगवान की तस्वीर पूर्व दिशा और परिवार और दांपत्य जीवन की तस्वीर उत्तर- पूर्व दिशा में लगानी चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, परिवार या दोस्तों की तस्वीर कभी भी घर के पूर्वी या फिर उत्तरी कोने में नहीं लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों पर बुरा असर पड़ता है।

ऐसी तस्वीरें लगाना भी शुभ

- अगर आप पशु पक्षियों की तस्वीर लगा रहे हैं तो 2 सफेद हंसों की तस्वीर लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ऐसी तस्वीर लगाने से रिश्तों में मजबूती आती है। इसके साथ ही हर काम में सफलता मिलती है।
- फूलों  या पेंटिंग लगाकर फोटो फ्रेम लगाना भी शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के नियमों खाने वाली जगह में अलग- अलग फूलों के कटोरे के साथ चित्र टांगें। ऐसा करने से घर में सौभाग्य और खुशहाली आती है।

PunjabKesari


 

Related News