25 APRTHURSDAY2024 11:00:46 PM
Nari

कैमिकल नहीं, गुड़हल के फूलों से बनाएं नेचुरल हेयर कलर

  • Edited By neetu,
  • Updated: 12 Feb, 2021 04:37 PM
कैमिकल नहीं, गुड़हल के फूलों से बनाएं नेचुरल हेयर कलर

बालों को कलर करने के लिए अक्सर महिलाएं मेंहदी का इस्तेमाल करती है। मगर इससे बाल अलग ही तरीके से लाल दिखने लगते हैं। इसके अलावा कैमिकल से भरपूर कलर का इस्तेमाल करने से साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। ऐसे में अगर आप नेचुरल तरीके से बालों को कलर करना चाहती है तो इसके लिए आप हिबिस्कुस या गुडहल के फूलों को यूज कर सकती है। इससे आपको नेचुरल हेयर कलर मिलने के साथ बाल सुंदर, मुलायम और शाइनी नजर आएंगे। तो आइए जानते हैं गुड़हल के फूलों से हेयर कलर बनाने व लगाने का तरीका...

सामग्री:

लाल गुडहल के फूल की पंखुड़ियों-  1-2 कप 
पानी- जरूरत अनुसार
स्प्रे बोतल- 1

PunjabKesari

नेचुरल हेयर कलर बनाने की विधि:

1. सबसे पहले पैन में पानी डालकर उबालें। 
2. एक उबाल आने के बाद इसे आंच से उतार कर गुड़हल के फूलों की पंखुड़ियां मिलाएं। 
3. पानी में कलर निकलने तक इसे साइड पर रख दें। 
4. पानी का रंग बदलने पर इसे छानकर स्प्रे बोतल में भरें। 

इस्तेमाल करने का तरीका:

- सबसे पहले बालों को शैंपू व कंडीशनर से धोकर सुखा लें। 
- फिर सूखे बालों पर स्प्रे की मदद से कलर को लगाएं। 
- आप चाहे तो इसे पूरे बालों पर या कम बालों पर लगाकर हाइलाइट्स कर सकते हैं। 
- इस 1 घंटे तक लगा रहने दें। 
- बाद में इसे ताजे पानी से धोकर नेचुरल तरीके से सुखाएं। 
- बालों को धूप में सुखाने से इसका रंग और भी अच्छा आएगा। साथ ही इसे हमेशा शैंपू किए साफ बालों पर ही लगाएं ताकि कुछ दिनों तक बालों को धोने से बचा जाए। 

PunjabKesari

नेचुरल हेयर कलर के फायदे:

- कैमिकल कलर मंहगा होने के साथ साइड इफेक्ट होने का खतरा रहता है। साथ ही इसे इस्तेमाल करने से बाल बेजान, ड्राई होने लगते हैं। वहीं गुड़हल के फूलों से तैयर हेयर कलर बालों को नेचुरल कलर देने के साथ पोषित करता है। 

- बाल हैल्दी, घने, लंबे व शाइनी नजर आते हैं। 

- इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की ग्रोथ तेजी से करता है। 

- इससे बालों का रूखापन दूर होकर सिल्की और शाइनी होंगे। 

- साथ ही इसका रंग 2-3 महीनों से तक ही रहता है।  ऐसे में आप अपनी पसंद के हिसाब से बालों में दोबारा कोई और कलर कर सकते हैं। 
 

Related News