20 DECSATURDAY2025 10:01:33 AM
Nari

मैंने बहुत सहा...4 दिन बाद अस्पताल से घर लौटे धर्मेंद्र ने सुनाया अपना दर्द

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 02 May, 2022 05:35 PM

पीठ में दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती रहने के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र घर लौट आए हैं। लोग लगातार उनकी अच्छी सेहत के लिए कामना कर रहे हैं। अभिनेता ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट कर अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों को उनके स्वास्थ्य के बारे में फिक्र नहीं करने को कहा।

 

धर्मेंद्र (86) ने बताया कि उन्हे पीठ की मांसपेशी में खिंचाव के कारण तीन-चार दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था।  उन्होंने अपने वीडियो में कहा- ‘‘ "दोस्तो कुछ अति से ज्यादा मत कीजिए, मैंने किया और सहा। ज्यादा फिक्र मत करो। मेरी पीठ में मांसपेशी में बड़ा खिंचाव आ गया था इसलिए मुझे दो-चार दिनों के लिए अस्पताल में रहना पड़ा। यह मुश्किल था। बहरहाल, मैं आपकी शुभकामनाओं, आशीर्वाद के साथ वापस आ गया हूं। इसलिए चिंता मत करिए। अब मैं ज्यादा ध्यान रखूंगा। आप सभी को प्यार।

PunjabKesari
परिवार के करीबी सूत्रों ने कुछ दिन पहले उनकी  तबीयत के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि- धर्मेंद्र जी कुछ दिन पहले बीमार पड़ गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन अब वह बेहतर हो रहे हैं और धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं। इस समय उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है और एक दो दिन में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। चिंता की कोई बात नहीं है।

PunjabKesari

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेताओं में शामिल धर्मेंद्र ने 1960 में ‘‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’’ फिल्म से बॉलीवुड में पदार्पण किया था। वह अब करण जौहर के निर्देशन वाली ‘‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’’ में जया बच्चन, शबाना आजमी, आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाले हैं।

 

Related News