04 MAYSATURDAY2024 2:02:20 AM
Nari

डिजाइनर रितु कुमार की कंपनी बना रही मास्क

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 16 Apr, 2020 02:21 PM
डिजाइनर रितु कुमार की कंपनी बना रही मास्क

कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने के लिए देशवासी अपने-अपने तरीके से मदद के लिए आगे आ रहे हैं। जहां लोग घर पर रहकर इस जंग में मदद दे रहे हैं वहीं बिजनेसमैन व एक्टर्स पैसे दान कर रहे हैं। वहीं डिजाइनर रितु कुमार भी कोविड-19 की जंग में अपने तरीके से योगदान दे रही हैं, मास्क बनाकर।

दरअसल, रितु कुमार की कंपनी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को लड़ने के लिए नॉन-सर्जिकल मास्क बनाने शुरू कर दिए है। उनका कहना है कि, हमारा लक्ष्य उत्पादन को बढ़ावा देना है ताकि जल्द से जल्द 50,000 मास्क बनाकर लोगों में बांटे जाए।

उनके कर्मचारी गुड़गांव उत्पादन इकाई में एहतियातन सर्जिकल मास्क बनाने का काम कर रहे हैं, जिन्हें लोगों में बांटा जाएगा। वहीं कुछ मास्क हरियाणा में मलिन बस्तियों के निवासियों में बांटे जा रहे हैं। वह अब तक कुल 1500 मास्क बांट चुकी है। बता दें कि रितु ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

Related News