06 JUNSATURDAY2026 2:11:27 PM
Life Style

देश का पहला Gen Z आंदोलन, जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Jun, 2026 12:58 PM
देश का पहला Gen Z आंदोलन, जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन शुरू

नारी डेस्क: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सदस्यों ने शनिवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के प्रमुख स्थानों पर दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। इससे पहले सीजेपी ने घोषणा की कि उसे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई है। प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियां और पेपर लीक हैं। CJP लगातार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है.

PunjabKesari
दिल्ली पुलिस अलर्ट पर

सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन के कारण मध्य दिल्ली, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे, प्रमुख रेलवे स्टेशनों, अंतरराज्यीय बस टर्मिनलों और दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले सीमा प्रवेश बिंदुओं पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहायता के लिए अर्द्धसैनिक बलों की लगभग 40 कंपनियों को तैनात किया गया है।  संवेदनशील स्थानों पर कई स्तरों वाली सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही मध्य दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य रणनीतिक बिंदुओं की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर दी गई। 

PunjabKesari
शिक्षा मंत्री के घर की बढ़ाई सुरक्षा

CJP के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र, युवा प्रोफेशनल्स और अभिभावक पहुंचे। कई लोग भारत के संविधान (डॉ. बी.आर. अंबेडकर की किताब) की कॉपी लेकर  कॉकरोच मास्क पहनकर और हाथों में फूल लेकर पहुंचे, वहां तैनात पुलिस ा। इस दौरन  ‘धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो’ के नारे लगाए जा रहे हैं। CJP ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- ‘हमने शिक्षा मंत्री को चुना और वहां भेजा है, उनकी सैलरी हमारे टैक्स से जाती है। उनके कार्यकाल में लाखों युवाओं का भविष्य अंधेरे में चला गया है.’।  एहतियात के तौर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और 'फील्ड यूनिट' को सतर्क रहने के निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बलों को तैयार रखा गया है। 

PunjabKesari
अभिजीत ने की  VIP ट्रीटमेंट की मांग 

बताया जा रहा है कि अभिजीत एयरपोर्ट पर VIP ट्रीटमेंट की मांग कर रहे थे और उन्होंने अपनी गाड़ी अंदर लाने की डिमांड भी की. सूत्रों के अनुसार जब तक गाड़ी अंदर नहीं पहुंची, तब तक वह बाहर निकलने को तैयार नहीं हुए। हालांकि उन्हें VIP EXIT की अनुमति नहीं मिली।  दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि जंतर-मंतर पर कुल मिलाकर 1000 से ज्यादा लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकती. इसी नियम के तहत CJP को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन की अनुमति दी गई है। 

Related News