28 APRSUNDAY2024 6:14:36 AM
Nari

अच्छी जिंदगी बिताने के लिए इस शहर में खरीदें घर,  Happiest cities की लिस्ट में है सबसे आगे

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 15 Oct, 2021 03:20 PM
अच्छी जिंदगी बिताने के लिए इस शहर में खरीदें घर,  Happiest cities की लिस्ट में है सबसे आगे

अपने सपनों का आशियाना हर कोई चाहता है। हर किसी का सपना होता है कि वह अपने  परिवार के साथ एक सुंदर से घर में रहे। लोग पूरी जिंदगी अपना घर खरीदने के लिए  कमाई को सेव करते हैं, लेकिन कई बार एक गलत फैसला आपको पछताने के लिए मजबूर कर देता है। अगर आप भी घर खरीदने जा रहे हैं तो हम आपको बता दें कि भारत में कुछ शहर ही ऐसे हैं जहां आप हंसी-खुशी अपनी जिंदगी  बिता सकते हैं। 

PunjabKesari
UK की ऑनलाइन मॉर्गेज एडवाइजर की नई स्टडी के अनुसार दुनिया के 20 सबसे अच्छे और खुशहाल शहरों में से पांच शहर भारत के ही हैं। इस लिस्ट में जहां चंडीगढ़ सबसे पहले है तो वहीं मुंबई का नंबर खुशहाली के मामले में सबसे पीछे है। यानी कि पूरी दुनिया में घर खरीदने के लिहाज से मुंबई सबसे कम खुशहाल शहर है।

PunjabKesari

अगर पूरी दुनिया की बात करें तो घर खरीदने के लिहाज से शहर स्पेन का बार्सिलोना सबसे  खुशहाल शहर है। वहीं दूसरे नंबर पर इटली का प्लोरेंस और तीसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया का उल्सान शहर है। खुशहाल शहरों की ये लिस्ट हजारों इंस्टाग्राम पोस्ट और जगह के हिसाब से लोगों के चेहरे की खुशी का विश्लेषण करने के बाद बनाई गई है। इस सूची में पांचवे नंबर पर चंडीगढ़ है। चंडीगढ़ भारत में घर खरीदने के लिए सबसे बेहतरीन शहर है। 


वैश्विक सूची के 20 शहरों में से जयपुर दसवें, चेन्नई 13वें, इंदौर 17वें और लखनऊ 20वें स्थान पर है। घर खरीदने के लिए मुंबई दुनिया का सबसे कम खुशहाल शहर माना गया है। इसके अलावा अमेरिका का अटलांटा और ऑस्ट्रेलिया का सिडनी घर खरीदने के लिए दुनिया के सबसे कम खुशहाल शहरों की लिस्ट में दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 


यूके की एक ऑनलाइन मोर्गेज सलाहकार के एक नए अध्ययन से ये जानकारी सामने आई है कि दुनिया के 20 सबसे अच्छे और खुशहाल शहरों में से पांच शहर भारत के ही हैं। इन शहरों में से चंडीगढ़ का नंबर सबसे उपर है। यह अध्ययन घर खरीदने के संदर्भ में दुनिया भर के सबसे खुश शहरों पर किया गया है। हालांकि घर खरीदने के लिए मुंबई को दुनिया का सबसे कम अच्छा शहर माना जाता है।


यह अध्ययन अगस्त 2021 में दुनिया भर के इंस्टाग्राम पोस्ट के आधार पर किया गया है। इन पोस्ट के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की गई कि हाल ही में घर खरीदने वालों का हैप्पीनेस लेवल कितना है। इस स्टडी के लिए फोटो के दो सेट बनाए गए थे। एक जिन्हें हैशटैग #सेल्फी के साथ पोस्ट किया गया था और दूसरा जिन्हें #newhomeowner जैसे हैशटैग के साथ पोस्ट किया गया। पोस्ट में टैग इन चेहरों को Microsoft Azure फेशियल रिकग्निशन टूल के माध्यम से स्कैन कर स्कोर का पता किया गया।


 

Related News