22 APRTUESDAY2025 12:16:10 AM
Nari

"आ गई घड़ी देखो सबसे बड़ी"... अमिताभ से लेकर हेमा मालिनी तक चंद्रयान-3 को लेकर बॉलीवुड का Josh High

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 Aug, 2023 05:11 PM

भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में आज एक बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है।  चंद्रमा पर चन्द्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही देश के करोड़ों लोगों का सपना पूरा हो जाएगा। तभी तो पूरा देश बस उस क्षण का इंतजार कर रहा है, जब चन्द्रयान-3 अपने मिशन पर कामयाब हो जाएगा। इसे लेकर देश भर में पूजा- पाठ किया जा रहा है।  इस खास मौकों को लेकर  बॉलीवुड सितारों का जोश भी हाई नजर आ रहे हैं। चलिए देखते हैं किसका क्या है रिएक्शन।

PunjabKesari

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने ‘चंद्रयान 3’ की फोटो शेयर कर लिखा- ‘चंद्रयान 3′ की लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं।  चंद्रयान 3 जल्द ही चंद्रमा पर उतरेगा, ये हमारे देश के लिए गौरव का पल है और मैं और सभी देशवासी इस अभियान के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.।

PunjabKesari
रैपर बादशाह ने  लैंडिंग से पहले जश्न मनाते हुए देश भर को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-, "आ गई घड़ी है देखो सबसे बड़ी है हमसे बस दो कदम पर देखो जीत खड़ी है। #Chandrayaan3Landing @isro ।"

PunjabKesari
अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्विटर पर अपनी एक तस्वीरे शेयर कर लिखा- "यह #Chandrayaan3Landing Day 6.04 है।" इस दौरान उन्होंने जो टी-शर्ट  पहनी है उस पर इसरो लिखा हुआ है। 

PunjabKesari
शेखर कपूर ने चंद्रमा की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- " आज, भारत का #चंद्रयान 3मिशन चंद्रमा के दूर अंधेरे में लैंडिंग का प्रयास करेगा। एक अरब दिल इसकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना कर रहे हैं ।" अंतरिक्ष की खोज में भारत दुनिया में सबसे आगे है। जय हिंद #isroindia ।"

 

अनुभवी अभिनेता अनुपम खेर ने अंतरिक्ष यान की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा-, "हे गणपति बप्पा, मैं चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए आपसे प्रार्थना करता हूं। जय श्री गणेश।"

PunjabKesari

अमिताभ बच्चन ने बिग बी ने केबीसी शो के स्पेशल एपिसोड में चंद्रयान 3 को लेकर कहा- 'कल शाम को जब चांद निकलेगा, तो उस चांद की मिट्टी पर हमारे देश के कदमों की छाप होगी। कल हमारा चंद्रयान 3 अपने मामा यानी चंदा मामा के घर पहुंचेगा। कल हमारे बचपन की कहानियों का चांद, प्रेमिका के चेहरे का चांद, व्रत और त्योहारों का चांद अपने देश की पहुंच में होगा।'
 

Related News