26 APRFRIDAY2024 4:33:10 AM
Nari

Vogue इवेंट में पहुंचे सितारे लेकिन सारी लाइमलाइट ले गईं Mom To Be मासूम मीनावाला, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉट किया बेबी बंप

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 30 Nov, 2022 01:47 PM
Vogue इवेंट में पहुंचे सितारे लेकिन सारी लाइमलाइट ले गईं Mom To Be मासूम मीनावाला, ब्लैक ड्रेस में फ्लॉट किया बेबी बंप

बॉलीवुड के नामी स्टार्स कल वॉग इंडिया फोर्स ऑफ फैशन (Vogue India’s Forces of Fashion) इवेंट में पहुंचे और इस दौरान हर किसी का ही अलग अंदाज देखने को मिला। वैसे तो सभी स्टार्स सजधज कर पहुंचे लेकिन सारी लाइमलाइट ले गईं Mom To Be मासूम मीनावाला। मशहूर फैशन इन्फ्लुएंसर मासूम मीनावाला मां बनने वाली है। वो कल फैशन इवेंट में पहुंची। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी, जिसके साथ फ्लैट फुटवियर कैरी किए। गले में गोल्डन नेकलेस और सिंपल हेयरबन से उन्होंने अपना स्टाइल कंप्लीट किया। सभी की निगाहें प्रेग्नेंट मासूम पर ही टिकी रही।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्टर शाहिद कपूर की बीवी मीरा राजपूत ब्लैक कलर की ड्रेस पहने नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने बालों को खुला छोड़ा था और लाइट ईयररिंग्स कैरी किए। मीरा को देखकर एक यूजर ने लिखा, करीना से तो अच्छी है ये..शुक्र है शाहिद बच गया...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का अलग ही लुक देखने को मिला। उन्होंने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस पहनी थी, जोकि काफी टाइट थी। अलग हेयरस्टाइल उन्हें यूनिक लुक देख रहा था। कुछ लोगों को मृणाल का लुक पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा, ड्रेस इसपर अच्छी नहीं लग रही।
PunjabKesari

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ब्लैक बेल्ट स्टाइल साड़ी पहनकर पहुंची, जिसमें वो ठीक-ठीक लग रही थी।

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी का सिंपल-सोबर लुक फैंस को पसंद आया। उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस कैरी की। जिसके साथ उन्होंने गले में नेकलेस पहना और बालों को स्ट्रेट रखा।
PunjabKesari

डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने भी पिंक कलर की साड़ी पहनी। सिंपल सोबर साड़ी में वो अच्छी लग रही थी।

PunjabKesari

एक्टर फरहान अख्तर की दूसरी बीवी शिबानी को देखकर तो लोगों की हंसी ही छूटी।

एक्टर अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला भी ब्लैक कपड़ों में नजर आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

डिजाइनर मनीष मल्हौत्रा और एक्ट्रेस तमन्ना भार्टिया भी इस इवेंट में नजर आए।

PunjabKesari

इसके अलावा एक्टर आयुष्मान खुराना भी इवेंट में नजर आए 

PunjabKesari

Related News