02 MAYTHURSDAY2024 12:42:08 PM
Nari

सिंपल लुक में दिल जीत लेती हैं Nirmala Sitharaman, बजट के दौरान पहनी ये साड़ियां रही सुर्खियों में

  • Edited By palak,
  • Updated: 01 Feb, 2024 10:56 AM
सिंपल लुक में दिल जीत लेती हैं Nirmala Sitharaman, बजट के दौरान पहनी ये साड़ियां रही सुर्खियों में

आज बजट पेश हो रहा है। बजट पेश होने के दिन ज्यादातर लोगों की नजर वैसे तो बजट पर ही होती हैं लेकिन वहीं वित्त मंत्री के द्वारा पहनी गई साड़ियां भी लोगों का बहुत ध्यान खींचती हैं। निर्मला सीतारमन देश की पहली वित्त मंत्री हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल 2019 में शुरु किया था और इसके बाद से वह हर बजट पर अपनी खास लुक के कारण चर्चा का विषय बनी हैं। बजट के दौरान भी ब्रीफकेस की जगह बही खाते का इस्तेमाल करके उन्होंने सबको चौंका दिया था। इसके साथ ही बजट वाले दिन वह खूबसूरत साड़ी पहने हुए दिखती हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं आज निर्मला सीतारमण की कुछ खास साड़ियां जो उन्होंने बजट के दौरान पहनी। 

हाथ से बनी साड़ियों में दिखती हैं वित्त मंत्री 

आपको बता दें कि हर साल बजट के दौरान वह हाथ से बनी साड़ियों में ही दिखती हैं। इससे पता लता है कि वह साड़ियों से कितना लगाव रखती हैं। मॉर्डन प्रिंटेड साड़ी की जगह वित्त मंत्री स्थानीय कारीगरों की सुंदरता और जटिल कलाकृतियों से बनी साड़ियां पहनकर उनको प्रोत्साहित करती हुई दिखती हैं। 

ये भी पढ़ें: बेहद खास आज का बजट, महिलाओं को मिल सकता है सरकार की ओर से यह तोहफा

बजट 2019 

2019 में निर्मला सीतारमण ने अपने कार्यकाल के दौरान पहला बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने चमकती हुई गुलाबी साड़ी पहनी थी जिसके ऊपर गोल्डन कलर का बॉर्डर था। इस साड़ी का नाम मंगलगिरी है। साल 2019 में बजट में उन्होंने ब्रीफकेस को बही खाते के साथ रिप्लेस किया था। इसके साथ ही उन्होंने बजट को रेशमी लाल कपड़े में लपेटा था जिसके ऊपर राष्ट्रीय प्रतीक नजर आया था। 

PunjabKesari

बजट 2020 

साल 2020 के बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री ने सुनहरे पीले रंग की साड़ी पहनी थी। इस दिन उन्होंने रेशम की सुनहरी पीली साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज पहना था। आपको बता दें कि पीले रंग को अक्सर भारतीय लोग समृद्धि के साथ जोड़कर देखते हैं। ऐसे में बजट के दिन पीला रंग अपने आप में ही खास महत्व रखता है। 

PunjabKesari

बजट 2021 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2021 के केंद्रीय बजट में लाल और ऑफ व्हाइट कलर की पोचमपल्ली सिल्क साड़ी पहनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने प्लेन रेड कलर का ब्लाउज पहना था। इस साड़ी की खासियत यह थी कि बॉर्डर में चारों और एक जैसा पैटर्न का डिजाइन बना था। 

PunjabKesari

बजट 2022 

केंद्रीय बजट 2022 के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का लुक बहुत ही खास था। इस दौरान उन्होंने हाथ से बुनाई की हुई साड़ी पहनी थी। गहरे महरुन साड़ी पहनी थी जिसमें चांदी के धागों का वर्क किया हुआ था। इस साड़ी का नाम बोमकाई है। इस तरह की साड़ी मुख्य रुप से भारत के पूर्वी राज्य ओडिशा में बनाया जाता है। 

PunjabKesari

बजट 2023

साल 2023 के दौरान  वित्त मंत्री ने मंहगाई और मंदी के बीच का बजट पेश किया था। इसके लिए उन्होंने सुर्ख लाल रंग की साड़ी पहनी थी। इस साड़ी पर पारंपरिक तौर पर कसूती(Kasuti) का काम किया गया था। पारंपरिक रुप से कढ़ाई शिल्प के लिए कसूती (Kasuti) को जीआई का टैग भी मिल चुका है। इस कढ़ाई को धारवाड़ क्षेत्र के लिए अनोखा माना जाता है। हाथ से बनी इस साड़ी पर हाथी, मंदिर, मोर, हिरण और कमल की कढ़ाई की जाती है। वित्त मंत्री की इस साड़ी पर रथ, मोर और कमल का काम किया गया था। इस रेशम की साड़ी का वजन 800 ग्राम था जिसे धारवाड़ के अराठी क्राफ्टस ने डिजाइन किया था।  

PunjabKesari

Related News