29 APRMONDAY2024 1:05:25 PM
Nari

सरसों का तेल करेगा त्वचा से सेहत तक की प्रॉबल्मस का पक्का इलाज

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 05 Jan, 2020 04:21 PM
सरसों का तेल करेगा त्वचा से सेहत तक की प्रॉबल्मस का पक्का इलाज

Sarso Ka Tel : सभी घरों में सब्जी बनाते वक्त आमतौर पर सरसों का तेल (Sarson Ka Tel) इस्तेमाल किया जाता है। न केवल सब्जी बनाते वक्त बल्कि भारत में बनने वाले हजार किस्म के आचारों में भी सरसो आयल का उपयोग किया जाता है। सरसों का तेल जहां आचार को एक अलग स्वाद देता है, वहीं यह आचार को लंबे समय तक ठीक रखने यानि खराब होने से बचाने में भी मदद करता है। सरसों का तेल न केवल रसोई घर में बल्कि सालों से लोग इसे अपनी त्वचा के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। सर्दियों में सरसो का तेल (Sarso Oil) जहां त्वचा की ड्रइनेस दूर करने में मदद करता है, वहीं बालों को भी लंबे और घने बनाने में आपकी मदद करता है। तो चलिए जानते हैं ढेरों फायदों वाले सरसों तेल के फायदे विस्तार से...

Related image,nari

भूख बढ़ाने में मददगार

सरसों के तेल में बनी सब्जी जहां स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है, वहीं यह आपकी भूख बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। सालों से इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल बढ़ते बच्चों से लेकर बड़ी उम्र के लोगों के लिए बेहद फायदेमंद सिद्ध होता है। मगर ध्यान रखें सरसों के तेल में सब्जी बनाते वक्त इसे पूरी तरह न जलने दें। जले हुए तेल में सब्जी बनाने से सब्जी के सभी पौष्टिक तत्व खत्म हो जाते हैं। यहां तक कि शोध के मुताबिक जले हुए तेल में बनी सब्जी खाने से आप कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में भी आ सकते हैं।

बॉडी मसाज

सर्दियों में सरसों का तेल शरीर को गर्माहट प्रदान करता है। जहां सरसो के तेल के सेवन से शरीर को अंदरुनी तौर पर गर्माहट मिलती है, वहीं इस तेल के साथ बॉडी की मसाज करने से या फिर नहाने के बाद इसे शरीर पर लगाने से आपका शरीर बाहरी रुप से भी गर्म रहता है। साथ ही यह आपकी त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने में भी मदद करता है।

Image result for soft skin,nari

जोडो़ं का दर्द

जिन बुजुर्गों को जोडो़ं में दर्द की शिकायत हो, उन्हें हर रोज सरसों के तेल से अपने घुटनों और बाजुओं की मसाज करवानी चाहिए। इससे उनकी हड्डियों को मजबूती मिलेगी, साथ ही कड़कती ठंड में उन्हें बेहद राहत महसूस होगी।

दांत की समस्या

दांत में किसी तरह का दर्द होने पर सरसों तेल में नमक मिलाकर दांतों की मालिश करें। अगर बिना दर्द के भी हफ्ते में एक बार आप सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की मसाज करते हैं को आपके दांत लंबे समय तक स्ट्रांग और सफेद बने रहते हैं।

अस्थमा पेशेंट

अस्थमा के रोगियों के लिए सरसों का तेल रामबाण इलाज है। सरसों के तेल में मौजूद सेलेनियम अस्थमा रोगियों की छाती में किसी तरह की ब्लॉकेज नहीं होने देता, जिससे उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

Image result for sarso oil for skin,nari

चोट ठीक करने में मददगार

बच्चों को खेल-कूद के दौरान अक्सर चोट लग जाती है। कई बार चोट ठीक होने में समय लगाती है। ऐसे में नहाने से पहले चोट वाले स्थान पर सरसों का तेल लगाएं ताकि पानी से चोट का बचाव रहे। साथ ही चोट को जल्दी ठीक करने के लिए दिन में 1 से 2 बार सरसों का तेल जरुर लगाएं, इससे चोट जल्द ठीक होगी।

फटे होंठ

फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करें। नहाने के बाद यदि आप 2 बूंद सरसों के तेल में 2 से 3 बूंदे पानी की मिलाकर अच्छे से मिक्स करके अपनी नाभि में लगाते हैं तो आपके होंठ कभी नहीं फटेंगे, साथ ही आप पेट संबंधित परेशानियों से हमेशा बचे रहेंगे। इसके अलावा आप चाहें तो सरसों के तेल से होंठे की मासज भी कर सकते हैं।

झड़ते बाल, रुसी और फंगस

बालों से जुड़ी हर समस्या को दूर करने के लिए सरसों का तेल सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सरसों का तेल हल्का गर्म करके हफ्ते में दो बार बालों की मसाज जरुर करें। आप चाहें तो रात को सोने से पहले तेल बालों में लगाएं और सुबह उठकर गुनगुने पानी के साथ बाल धो लें। बालों से जुड़ी हर तरह की समस्या दूर करने में सरसों का तेल एक बेहतरीन और आसान तरीका है। यदि आप रुटीन में सरसों का तेल बालों में लगाते हैं तो आपके बाल लंबे समय तक घने और काले बने रहेंगे।

Image result for sarso oil for hair,nari

नाखून

स्ट्रांग और शाइनी नाखून के लिए सरसों का तेल काफी फायदेमंद है। हफ्ते में एक बार नाखून काटने के बाद सरसों के तेल के साथ इनकी मसाज करें। 

 

तो ये थे सरसों तेल खाने और बॉडी पर लगाने के फायदे विस्तार से... आज से ही सरसों का तेल अपनी डाइट और डेली रुटीन में शामिल करें। अगर आपको रोजाना सरसों का तेल बॉडी पर लगाना नहीं पसंद तो कम से कम हफ्ते में एक बार छुट्टी वाले दिन इस तेल के साथ शरीर और बालों की मसाज जरुर करें। 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News