06 JUNSATURDAY2026 6:02:34 AM
Nari

सूखे या भिगे हुए कैसे खाने चाहिए बादाम, क्या खाली पेट खाने से मिलेगा फायदा?

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 09 Aug, 2019 04:35 PM
सूखे या भिगे हुए कैसे खाने चाहिए बादाम, क्या खाली पेट खाने से मिलेगा फायदा?

बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बहुत सारे लोग सुबह-सुबह इसका सेवन करना जरुरी समझते हैं। सूखे बादाम खाने से ज्यादा रात को भिगो कर रखे हुए बादामों का सेवन सेहत को दोगुना फायदा करता है। गर्मियों में पानी में भीगे हुए बादामो की तासीर ठंडी हो जाती है। तो चलिए जानते हैं भीगे हुए बादामों का सेवन करने से शरीर को मिलने वाले लाभ के बारे में विस्तार से...

भीगे बादाम खाने के फायदे

बादाम के छिलकों में टैनिन नामक तत्व और खास एसिड्स पाए जाते हैं। रात भर के लिए बादाम को भिगोकर सुबह इसके छिलके उतारकर खाते हैं, तो बादाम में मौजूद सभी पोषक तत्व आपको पूरी मात्रा में मिलते हैं। छिलके न होने की वजह से शरीर बादाम के पोषक तत्वों को आसानी से डाइजेस्ट कर लेता है।

PunjabKesari,लोीग

सूपरफूड बादाम

विटामिन ई, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर बादामों को सुपरफूड कहने में कोई गलत बात नहीं है। सुबह-सुबह इनके सेवन से शरीर सारा दिन एक्टिव और पेट भरा हुआ महसूस करता है। भीगे हुए बादामों में मैग्नीज भी पाया जाता है। हड्डियों को लंबे समय तक स्ट्रांग बनाए रखने के लिए शरीर को मैगनीज की बहुत अधिक आवश्यकता होती है। बादाम खाने से मांसपेशियां और नर्व फंक्शन बेहतर होता है।

प्रेगनेंसी में भी फायदेमंद

प्रेगनेंसी के दौरान भीगे हुए बादामों का सेवन मां और बच्चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद रहता है।भीगे हुए बादाम में फॉलिक एसिड की मात्रा कच्चे बादाम से ज्यादा होती है। गर्भावस्था के दौरान इनका सेवन न्यूरल ट्यूब में होने वाले डिफेक्ट्स से मां के शरीर को बचा कर रखता है।

स्ट्रांग इम्यूनिटी

फाइबर से भरपूर बादाम खाने से पाचन शक्ति स्ट्रांग बनती है। खाया पिया न हजम होना और भूख न लगने जैसी परेशानियां भी कुछ ही दिनों में दूर हो जाती हैं। फाइबर की मात्रा होने के कारण बादाम खाने से आपका पाचन ठीक रहता है। साथ ही आपकी बॉडी कई तरह की बीमारियों से लड़ने लायक बनती है।

PunjabKesari,लोीग

वजन घटाने में मददगार

न केवल सुबह-सुबह बल्कि दिन में भी बादाम खाने से आपका पेट भरा रहता है। कम खाने से आप ओवर ईटिंग से बच जाते हैं, जिससे आपका वजन भी कम होता है।

ब्लड सर्कुलेशन

पोटाशियम युक्त भीगे हुए बादाम रोजाना खाने से बॉडी का में ब्लड सही तरीके से सर्कुलेट होता है। ब्लड सर्कुलेशन का सही तरीके से काम करना शरीर के सभी भाग में ऑक्सीजन ठीक प्रकार से पहुंचाता है। आयुर्वेद के अनुसार प्रतिदिन सुबह 5 बादाम को भिगोकर खाने से याददाश्त मजबूत होती है।
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News