18 OCTSUNDAY2026 9:23:51 PM
Life Style

वायरल किसिंग Video पर बोलीं अपूर्वा मुखीजा, रोते-रोते हुआ बुरा हाल, बोलीं- पैरेंट्स क्या सोच रहे होंगे

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 07 Oct, 2026 03:25 PM
वायरल किसिंग Video पर बोलीं अपूर्वा मुखीजा, रोते-रोते हुआ बुरा हाल, बोलीं- पैरेंट्स क्या सोच रहे होंगे

नारी डेस्क:  यूट्यूबर और कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखीजा, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘रिबेल किड’ के नाम से भी जाना जाता है, पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनका एक पुराना निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो को लेकर अब अपूर्वा ने खुद खुलकर बात की है और बताया कि इस घटना ने उन्हें किस तरह अंदर तक परेशान कर दिया था। अपूर्वा ने अपने यूट्यूब व्लॉग में वायरल वीडियो और उससे जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वीडियो करीब एक साल पुराना था और एक प्राइवेट पार्टी के दौरान रिकॉर्ड किया गया था। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि कोई उनके इस निजी पल को रिकॉर्ड कर रहा है। काफी समय बाद जब यह वीडियो लीक हुआ, तब उन्हें इस बारे में पता चला।

वीडियो वायरल होने पर इमोशनल हो गई थीं अपूर्वा

अपूर्वा ने बताया कि जब वीडियो वायरल हुआ, उस समय वह एयरपोर्ट पर थीं। अचानक उनके पास लोगों के मैसेज आने शुरू हो गए और उन्हें समझ आया कि उनका निजी वीडियो सोशल मीडिया पर फैल चुका है। इस स्थिति ने उन्हें इतना परेशान कर दिया कि वह लोगों के बीच होने के बावजूद खुद को संभाल नहीं पाईं। उन्होंने बताया कि वह एयरपोर्ट पर बैठकर काफी देर तक रोती रहीं। उनके लिए सबसे मुश्किल बात वीडियो का वायरल होना नहीं, बल्कि यह सोचना था कि उनके माता-पिता इस सबको देखकर क्या सोचेंगे।

‘मेरे पैरेंट्स को तो मेरे बॉयफ्रेंड के बारे में भी नहीं पता था’

अपूर्वा ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि उनके माता-पिता को यह तक नहीं पता था कि वह रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वह वीडियो देखा होगा, तो उन पर क्या गुजरी होगी, यही सोचकर अपूर्वा और ज्यादा परेशान हो गई थीं। उन्होंने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा चिंता अपने मम्मी-पापा की हुई। वह सोच रही थीं कि अचानक उनके सामने उनकी बेटी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी ऐसी बात आ गई होगी, जिसके बारे में उन्हें पहले कोई जानकारी नहीं थी।

ये भी पढ़ें:  सिर्फ दो चीजों से बनाई दूरी और घटाया 45 किलो वजन! सारा अली खान की Fitness Journey से सीखें

अमीन जैज के साथ वीडियो हुआ था वायरल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल वीडियो में अपूर्वा पॉडकास्टर अमीन जैज के साथ नजर आई थीं। दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं होती रही हैं। हालांकि, अपूर्वा ने अब यह साफ किया कि वायरल हुआ वीडियो नया नहीं था, बल्कि करीब एक साल पुराना था। अपूर्वा ने यह भी बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उस प्राइवेट पल को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है। वीडियो के लीक होने के बाद ही उन्हें इसकी जानकारी मिली।

प्राइवेट वीडियो लीक होने से बढ़ी परेशानी

अपूर्वा की बातों से साफ है कि अचानक किसी निजी पल का सोशल मीडिया पर वायरल हो जाना उनके लिए काफी परेशान करने वाला अनुभव रहा। खासकर परिवार के बारे में सोचकर वह भावुक हो गई थीं। उनका कहना था कि उस समय वह एयरपोर्ट पर लोगों के बीच थीं, लेकिन फिर भी खुद को संभाल नहीं पाईं और रोने लगीं। सोशल मीडिया पर किसी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीज तेजी से फैल सकती है, लेकिन उसके पीछे उस इंसान और उसके परिवार पर क्या असर पड़ता है, यह अक्सर नजरअंदाज हो जाता है।
 

Related News