10 NOVTUESDAY2026 11:20:13 AM
Life Style

गोवा के अस्पताल में रोते-ब‍िलखते नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर लेने आए परिजन, ये देख भावुक हुए फैंस

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 08 Oct, 2026 04:46 PM
गोवा के अस्पताल में रोते-ब‍िलखते नाना पाटेकर का पार्थिव शरीर लेने आए परिजन, ये देख भावुक हुए फैंस

नारी डेस्क:  दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के भतीजे सचिन पाटेकर वीरवार को गोवा मेडिकल कॉलेज एवं असपताल (जीएमसीएच) पहुंचने के बाद अपने आंसूओं को रोक नहीं सके, जहां अभिनेता के पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। अभिनेता सयाजी शिंदे समेत नाना पाटेकर के रिश्तेदार, दोस्त और शुभचिंतक राज्य सरकार के अस्पताल के बाहर एकत्र हुए और गमगीन दिखायी दिए। सचिन राज्य की राजधानी के पास बम्बोलिम स्थित जीएमसीएच के मुर्दाघर के बाहर जैसे ही पहुंचे तो फूट-फूटकर रोने लगे जिससे माहौल और गमगीन हो गया। 
PunjabKesari

नाना पाटेकर के करीबी दोस्त और अभिनेता सयाजी शिंदे गोवा में एक शूटिंग में व्यस्त थे और पाटेकर के निधन की खबर मिलते ही वह अस्पताल पहुंच गए। पाटेकर (76) को बृहस्पतिवार तड़के पणजी के पास डोना पाउला स्थित उनके आवास से बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में उनके पार्थिव शरीर को जीएमसीएच लाया गया। पुलिस ने उनके निधन के संबंध में 'मेडिको-लीगल' मामला दर्ज किया है। शिंदे ने बताया कि उन्हें एक समाचार चैनल के जरिए पाटेकर के निधन की जानकारी मिली, जिसके बाद वह जीएमसीएच पहुंचे। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''यह स्तब्ध करने वाला था... मैंने आज सुबह एक चैनल पर खबर देखी... मैं पास में ही शूटिंग कर रहा था, इसलिए यहां आ गया। यह स्तब्ध करने वाला है, मैं और क्या कह सकता हूं।'' 
PunjabKesari

अस्पताल के बाहर पुलिस अधिकारी सचिन के साथ बातचीत करते नजर आए। इसके बाद वे अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग की ओर चले गए, जहां पोस्टमार्टम किया जाना था। 'सम्राट क्लब इंटरनेशनल' के सदस्य भी जीएमसीएच पहुंचे। नाना पाटेकर ने चार दिन पहले क्लब के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। क्लब के सदस्य और पाटेकर के मित्र अक्षय खांडेपारकर ने कहा- ''नाना ने समाज के लिए काम किया है। वह कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कहा था कि वह कुछ औपचारिक समारोहों में शामिल नहीं होना चाहते। मैंने उनसे कहा कि कार्यक्रम में उनकी जरूरत है। जब वह वहां आए तो उन्होंने पूरा माहौल बदल दिया। उन्होंने वहां एक अलग ही आभा पैदा कर दी।'' उन्होंने दिवंगत अभिनेता को याद करते हुए कहा, ''सोशल मीडिया पर कार्यक्रम में नाना के पारंपरिक नृत्य करने के वीडियो भरे पड़े हैं। उन्होंने बच्चों के साथ नृत्य किया।''

Related News